विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में दुर्गा पूजा पंडाल से लापता हुई होमगार्ड की बेटी, तलाशते रहे लोग; कुएं में मिली लाश

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 19 Oct 2026 10:10 PM (IST)

फतेहपुर सीकरी में दुर्गा पूजा पंडाल से लापता हुई होमगार्ड की चार वर्षीय बेटी कीर्ति का शव सोमवार को पंडाल ...और पढ़ें

होमगार्ड की बेटी कीर्ति का फाइल फोटो।

होमगार्ड की बेटी कीर्ति का फाइल फोटो।

संवाद सूत्र, फतेहपुर सीकरी (आगरा)। घर से दुर्गा पूजा पंडाल में आरती देखने गई होमगार्ड की चार वर्ष की बेटी रविवार की रात आठ बजे लापता हो गई। स्वजन और पुलिस रात भर बालिका को खोजते रहे। सोमवार दोपहर पंडाल के पास स्थित 70 फीट गहरे कुएं का पानी निकालने के बाद बालिका शव उसमें मिला। पुलिस को आशंका है कि रात में बिजली जाने के दौरान खेलते समय बालिका कुएं में गिर गई।

गांव उन्देरा निवासी होमगार्ड कल्यान सिंह की चार वर्ष की बेटी कीर्ति रविवार रात आठ बजे अपने घर से दुर्गा पूजा पंडाल में हो रही आरती देखने गई थी। आरती के बाद वह अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान बिजली जाने के बाद बालिका भी गायब हो गई। ताऊ महेंद्र सिंह ने बताया कि कीर्ति के गायब होने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद उसे खोजना शुरू कर दिया।

आसपास के खेत और गांव में तलाश किया लेकिन पता नहीं चला। सोमवार सुबह बालिका का पता नहीं चलने पर पुलिस का ध्यान पंडाल के पास स्थित 70 फीट गहरे कुएं की ओर गया। जिसमें 30 फीट तक पानी भरा हुआ था। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर कुएं में पंपसेट की मदद से कुएं का पानी बाहर निकाला। पानी निकालने के बाद कुएं में पड़ा बालिका का शव दिखाई दिया।

फायर ब्रिगेड ने एक घंटे प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला। इंस्पेक्टर आनंदवीर सिंह ने बताया कि स्वजन ने बालिका का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिसके बाद उसका शव पुलिस की सिपुर्दगी में दे दिया।