Move to Jagran APP

Tractor Pared: पुलिस को चकमा देकर दिल्‍ली जाने की तैयारी में हैं आगरा के किसान

किसानों के एलान के बाद ताजनगरी का पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले की सीमा पर पहरा बैठा दिया गया है। किसान नेताओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि कोई ट्रैक्टर से जाने का प्रयास कर रहा है तो उसे रोक दिया जा रहा है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 02:32 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 02:32 PM (IST)
Tractor Pared: पुलिस को चकमा देकर दिल्‍ली जाने की तैयारी में हैं आगरा के किसान
दिल्‍ली में ट्रैक्‍टर परेड में भाग लेने के लिए आगरा के किसान रात में जाएंगे।

आगरा, जागरण संवाददाता। 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड में भाग लेने के किसानों के एलान के बाद ताजनगरी का पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले की सीमा पर पहरा बैठा दिया गया है। किसान नेताओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि कोई ट्रैक्टर से जाने का प्रयास कर रहा है तो उसे रोक दिया जा रहा है। पुलिस की इस सख्ती को देखते हुए किसानों ने रात में ट्रैक्टरों से सफर करने की योजना बनाई है। वह भी मुख्य मार्ग छोड़कर, वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे।

loksabha election banner

ताजनगरी के तमाम किसानों ने एलान किया है कि वह भी 26 जनवरी को दिल्ली में प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड में भाग लेंगे। इसके लिए वह 25 जनवरी को ही शहर से निकल जाएंगे। कुछ किसानों ने बीते शनिवार को भी अपने ट्रैक्टरों से दिल्ली जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। नोकझोंक के बाद भी नहीं जाने दिया। ऐसे में पुलिस की नजर से बचने के लिए किसानों रात में दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं। एक किसान नेता ने बताया कि काफिले में जाने की बजाय किसान एक-एक कर रात में अपने ट्रैक्टर से बाहर निकलेंगे। एकजुट होकर जाएंगे तो उन्हें रोक दिया जाएगा। तय किया गया है कि दिल्ली से पहले किसी एक स्थान पर सभी लाेग एकत्रित होंगे। यहीं से एकजुट होकर ट्रैक्टर परेड में शामिल होने जाएंगे। उन्होंने कहा है कि नये कृषि कानूनों के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। ये कानून उनके हित में नहीं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.