विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में हादसा, नाला निर्माण के दौरान मिट्टी धंसी; नीचे दबे दो मजदूरों की मौत

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 21 Sep 2026 02:38 PM (IST)

आगरा के सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन ...और पढ़ें

HighLights

  1. सिकंदरा में नाला निर्माण के दौरान मिट्टी धंसी।

  2. सुरक्षा मानकों की अनदेखी से हुआ यह हादसा।

जागरण संवाददाता, आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास सोमवार को नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पेट्रोल पंप के बगल में खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी ढह गई, जिससे तीन मजदूर नीचे दब गए। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिट्टी के नीचे दबे मजदूरों की पहचान 30 वर्षीय अनुज निवासी मुजफ्फरनगर, 22 वर्षीय विकास और सुशील के रूप में हुई है। घटना के समय साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और तीनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया

दो मृत घोषित, एक की हालत गंभीर

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अनुज और विकास को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे मजदूर सुशील का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया था, जिसके कारण मिट्टी धंस गई। पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। हादसे के बाद ठेकेदार मौके से फरार बताया जा रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।