विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा रेल मंडल को 1370 करोड़ का बजट, कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिलेगी गति

Published: Tue, 03 Feb 2026 09:39 AM (GMT+05:30)

आगरा रेल मंडल को मौजूदा और नए कार्यों के लिए 1370 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। रेलवे के ऐसे कार्य जो पहले से चल रहे हैं, लेकिन बजट की आवश्यकता है और नए कार्यो के लिए आगरा रेल मंडल को कुल 1370 करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ है। आगरा फोर्ट से बांदीकुई दोहरीकरण, भांडई-कीठम तीसरी लाइन, मथुरा जंक्शन यार्ड री-मॉडलिंग के दूसरे चरण का कार्य सहित धौलपुर-सरमथुरा नैरो गेज लाइन से ब्राड गेज लाइन में परिवर्तित किया जाएगा।

आगरा मंडल को 1370 करोड़ रुपये का बजट हुआ आवंटित

मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने सोमवार को मंडलीय कार्यालय में मीडिया को बताया कि जो हमारी परियोजनाएं चल रही है उनको समय से पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए पर्याप्त बजट मिला है। पूरे डिवीजन के अंदर जो रेल ओवर ब्रिज और रेल अंडर पास बनाए जा रहे हैं, उनको काम तेजी से कराया जाना है।

मथुरा जंक्शन यार्ड री-मॉडलिंग के दूसरे चरण का होगा कार्य

अमृत भारत स्टेशन के तहत विभिन्न स्टेशनों पर कार्य चल रहा है। कीठम-भांडई लाइन पर नया स्टेशन तैयार होगा। तीसरी लाइन के कार्य को रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्टेशनों को बेहतर और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्यो को तेजी से किया जा रहा है।