Move to Jagran APP

UP Budget 2020: मेट्रो रेल, डिफेंस कॉरिडोर सहित ब्रज की इन जरूरतों का भी रखा ध्‍यान Agra News

योगी सरकार के कार्यकाल का चौथा बजट पेश। 5.25 लाख करोड़ रुपए के बजट में 147.6 करोड़ आगरा मेट्रो रेल को।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 02:08 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 02:08 PM (IST)
UP Budget 2020: मेट्रो रेल, डिफेंस कॉरिडोर सहित ब्रज की इन जरूरतों का भी रखा ध्‍यान Agra News
UP Budget 2020: मेट्रो रेल, डिफेंस कॉरिडोर सहित ब्रज की इन जरूरतों का भी रखा ध्‍यान Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश की सरकार ने मंगलवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया। मंत्री परिषद ने कैबिनेट की बैठक में लगभग 5.25 लाख करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी है। जिसमें आगरा मेट्रो रेल को 147.6 करोड़ रुपए और मथुरा में कॉलेज ऑफ डेरी साइंस की स्‍थापना के लिए 100000000 रुपए दिए जाएंगे। इतना ही नहीं ब्रज की धरा को और निखारने के लिए कई प्रस्‍ताव वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने बजट में रखे हैं।

loksabha election banner

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के लाल सूटकेस में से आगरा मंडल के लिए कई सौगातें निकली हैं। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए आगरा सहित, मथुरा वृंदावन और फीरोजाबाद का भी ध्‍यान रखा।

गोवर्धन परिक्रम मार्ग की बाह्य परिधि में सर्विस रोड के निर्माण का निर्णय लिया गया। प्रदेश के नौ शहरों में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का निर्णय लिया गया। जिसमें आगरा और मथुरा भी शामिल हैं। इसके लिए 700 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों की व्‍यवस्‍था की जा रही है। स्‍मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत प्रदेश के दस शहरों में लगभग 20 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का क्रियान्‍वन किया जा रहा है, जिसमें आगरा भी शामिल है। मथुरा वृंदावन को राज्‍य स्‍मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। आगरा मेट्रो रेल के लिए 147.6 करोड़ रुपए का बजट दिया गया। मथुरा में कॉलेज ऑफ डेरी साइंस की स्‍थापना के लिए 100000000 रुपए दिए जाएंगे। बुंदेलखंड क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देने के लिए चित्रकूट को इटावा में आगरा लखनऊ एक्‍सप्रेस वे से जोड़ने के लिए करीब 297 किमी लंबाई का बुंदेलखंड एक्‍सप्रेस वे निर्माणाधीन है। प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर विकसित किये जाने के लिए डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना के लिए आवश्‍यक भूमि झांसी, चित्रकूट, जालौन, अलीगढ़ और कानपुर सहित आगरा में भी चिन्हित कर ली गई है।

ताजनगरी की पटरी पर दौड़ेगी मेट्रो

शहर में मेट्रो की रफ्तार को और गति देने के लिए 147.6 करोड़ बजट में दिए गए हैं। मेट्रो के लिए बनने वाले दो कॉरिडोर को भी मंजूरी मिल गई है। कालिंदी विहार से आगरा कैंट और सिकंदरा से ताजमहल तक बनने वाले कॉरिडोर में जल्‍द ही अब सिकंदरा से ताजमहल तक का कॉरिडोर बनना शुरु होगा। बजट के बाद अब कागजों पर चल रहे मेट्रो के कार्य धरातल पर शुरु होने की उम्‍मीद देखी जा रही हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.