पुलिस की नाकाबंदी को बदमाशों की चुनौती
आगरा: सिकंदरा क्षेत्र से बदमाशों के भागने का मैसेज रात में वायरलेस सेट पर गूंज रहा था। कहने को पूरे शहर में नाकाबंदी हुई और पुलिस अलर्ट भी थी, लेकिन अपराधियों को नहीं रोक पाई।
आगरा: सिकंदरा क्षेत्र से बदमाशों के भागने का मैसेज रात में वायरलेस सेट पर गूंज रहा था। कहने को पूरे शहर में नाकाबंदी हुई और पुलिस अलर्ट भी। मगर, बदमाशों ने बेखौफ अंदाज में शहर से भागकर पुलिस को बड़ी चुनौती दे डाली।
सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों की गाड़ी की तस्वीर
टेढ़ी बगिया के पास एक दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की गाड़ी तेजी से जाती हुई दिख रही है। इस पर नंबर नहीं हैं।
यमुना ब्रिज घाट पर मची भगदड़
यमुना ब्रिज घाट पर गुरुवार रात को मोहर्रम के जुलूस निकल रहे थे। बदमाशों के आने से पांच मिनट पहले ही सड़क से करीब तीन हजार लोगों को जुलूस निकला था। जुलूस में शामिल कुछ लोग सड़क पर थे। तेज रफ्तार में बदमाशों की गाड़ी के आने पर लोगों ने समझा पुलिस ने गाड़ी निकाली है। इसको लेकर वहां आक्रोश भड़क गया। पुलिस ने उन्हें बदमाशों की गाड़ी बताकर शांत कराया। अगर बदमाशों की गाड़ी पांच मिनट पहले आती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दो दिन पहले भी आए थे भैंस चोर
दो दिन पहले सिकंदरा के दहतोरा में भैंस चोर रास्ते में गाड़ी खड़ी करके भैंस चढ़ा रहे थे। गाड़ी हटाने को कहने पर उन्होंने वहां के अतुल चौहान की कार पर सरिया से हमला किया था। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश भाग गए थे। यह रही स्थिति
- 07 थी बदमाशों की अनुमानित संख्या
- 16 फायर पुलिस ने एके-47 से और 8 फायर ग्लॉक पिस्टल से किए
- बदमाशों ने भी पुलिस पर लगातार फाय¨रग की।
- बदमाश शहर में जगदीशपुरा से घुसे और एत्माद्दौला से बाहर निकले।