Move to Jagran APP

Agra Crime: शारीरिक शाेषण में फंसे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा और बेटा, महिला ने खाेले पुराने राज, चार बार गर्भपात

Agra Crime भाजपा विधायक और उनके पुत्र पर प्राथमिकी लिखाने वाली महिला के पुलिस ने दर्ज किए बयान। ताजगंज थाने में विधायक छोटे लाल वर्मा उनके पुत्र लक्ष्मीकांत पर लिखाई है प्राथमिकी। महिला के घर पहुंची पुलिस ने वीडियो भी बनाई।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 22 Sep 2022 12:18 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2022 12:18 PM (IST)
Agra Crime: शारीरिक शाेषण में फंसे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा और बेटा, महिला ने खाेले पुराने राज, चार बार गर्भपात
Agra Crime: शारीरिक शाेषण की पीड़िता ने विधायक छोटेलाल वर्मा और उनके बेटे के खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा और उनके पुत्र लक्ष्मीकांत के विरुद्ध प्राथमिकी लिखाने वाली महिला के गुरुवार को विवेचक ने बयान दर्ज किए। महिला ने लक्ष्मीकांत पर दुष्कर्म के साथ ही गर्भपात का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि बेटे की चाह में दोनों आरोपितों ने चार बार उसका गर्भपात कराया।उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

loksabha election banner

महिला ने ताजगंज थाने में भाजपा विधायक और उनके पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी लिखाई है। पीड़िता का आरोप है कि लक्ष्मीकांत ने मंदिर में शादी के बाद उसका शारीरिक शोषण किया। संजय प्लेस में एक साइबर कैफे खोला, जिसमें उसे रिसेप्शन पर रखा। पुलिस ने छापा मारा, उसे थाने ले गई थी। लक्ष्मीकांत ने अपना नाम लेने से मना किया था। निर्दोष होने के चलते पुलिस ने उसे छोड़ दिया। जिसके बाद वह जालंघर अपने चली गई थी।

इसी दौरान लक्ष्मीकांत ने 13 फरवरी को 2006 को राजस्थान की युवती से दूसरी शादी कर ली। जिसकी जानकारी होने पर उसने छोटे लाल वर्मा और लक्ष्मीकांत से बात की, उन्होंने ताजगंज में एक मकान में ठहरा दिया। दूसरी पत्नी से बच्चा न होने पर लक्ष्मीकांत और उनके पिता ने वंश चलाने के लिए दबाव बनाया। बैंकाक और थाईलैंड में बच्चा प्लांट कराया। भ्रूण अविकसित होने पर उसका उपचार नहीं कराया। पीड़िता का चार बार गर्भपात भी करा दिया।

महिला के गुरुवार को 161 के बयान दर्ज होने थे। महिला के अनुसार बच्चों के बीमार होने के चलते वह थाने नहीं गईं। जिस पर ताजगंज थाने की पुलिस गुरुवार की दोपहर बयान दर्ज करने उनके घर पहुंची। पुलिस ने दो घंटे से अधिक समय बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए। उन्होंने पुलिस को वही बयान दिए जो आरोप भाजपा विधायक और उनके पुत्र के विरुद्ध प्राथमिकी में लिखाए हैं। पुलिस ने उनके बयान का वीडियो भी बनाया। मामले में पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अब साक्ष्य संकलन का काम किया जा रहा है।

स्कूल में प्रबंधक से हटाया, अब खर्चा भी नहीं दे रहे

महिला का आरोप है कि लक्ष्मीकांत का फतेहाबाद में बालिका इंटर कालेज हे। जिसमें उसे प्रबंधक बनाया, लेकिन बाद में हटा दिया। अब दोनों उसे घर चलाने के लिए खर्चा भी नहीं दे रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.