विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा की दो और क्रिकेटर्स को मौका, UP सीनियर महिला टी-20 टीम में सुप्रिया और संपदा

By Sumit Kumar Dwivedi Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 23 Oct 2026 07:04 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने सीनियर महिला टी-20 टीम की घोषणा की, जिसमें आगरा की सुप्रिया अरेला और संपदा दीक्षित ...और पढ़ें

सुप्रिया अरेला और संपदा दीक्षित।

सुप्रिया अरेला और संपदा दीक्षित।

जागरण संवाददाता, आगरा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने गुरुवार शाम सीनियर महिला टी-20 टीम की घोषणा की। इसमें जिले की दो खिलाड़ी सुप्रिया अरेला और संपदा दीक्षित को जगह मिली है। टीम 26 अक्टूबर से पुणे में शुरू होने वाली बीसीसीआइ सीनियर महिला टी-20 ट्राॅफी में हिस्सा लेगी। यूपी का पहला मुकाबला हैदराबाद से होगा।

ऑलराउंडर सुप्रिया बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में सक्रिय हैं। वह जिला और राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में आगरा महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रही हैं। अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन पहले यू-19 नेशनल एलीट हाई परफार्मेंस कैंप के लिए भी हो चुका है। दाएं हाथ की बल्लेबाज और ऑफ-ब्रेक गेंदबाज संपदा यूपी सीनियर महिला टीम की अनुभवी खिलाड़ी हैं।

2026 सीजन की सीनियर वन-डे ट्राॅफी में उन्होंने यूपी के लिए एक शतक और तीन अर्धशतकों की मदद से 75 की औसत से 300 रन बनाए। वह इससे पहले भी यूपी की सीनियर वन-डे और टी-20 टीम में शामिल रह चुकी हैं।

जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील जोशन ने दोनों खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जिले की बेटियों का राज्य टीम में जगह बनाना स्थानीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत है। संघ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करता रहेगा। चयन से शहर के कोच और क्रिकेट प्रेमी भी उत्साहित हैं।