Move to Jagran APP

गांधीजी की 150वीं जयंती पर निकलेगा रथ

आगरा: महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस की प्रभात फेरियां और रामधुन 'रघुपति राघव राजाराम।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Sep 2018 10:00 AM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 10:00 AM (IST)
गांधीजी की 150वीं जयंती पर निकलेगा रथ
गांधीजी की 150वीं जयंती पर निकलेगा रथ

आगरा: महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस की प्रभात फेरियां और रामधुन 'रघुपति राघव राजा राम..' का गान मंगलवार से शुरू हो गया। पार्टी इससे गांधीजी और पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। बुधवार से शहर-देहात में रथ भ्रमण करेगा। इस पर गांधीजी का जीवन चरित्र तो दिखेगा ही रामधुन भी बजेगी।

loksabha election banner

कांग्रेस का यह रथ बुधवार दोपहर तीन बजे शहीद स्मारक, संजय प्लेस से भ्रमण को निकलेगा। शहर व देहात के गांधीवादी नेता रथ को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्हें पार्टी सम्मानित भी करेगी। दो अक्टूबर को पार्टी अ¨हसा दिवस मनाएगी। इस अवसर पर शपथ ली जाएगी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि सात दिन तक अलग-अलग क्षेत्रों में रथ भ्रमण करेगा। गांधीजी के विचारों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

दो अक्टूबर को यह होगी शपथ

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर शपथ लेते हैं कि हम प्रतिकूल परिस्थितियों में भी बापू के बताए हुए सत्य, अ¨हसा एवं सहअस्तित्व के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, सहिष्णुता और सौहा‌र्द्र को बनाए रखेंगे। हम बापू के सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांत पर अडिग रहते हुए भारत को स्वावलंबी एवं प्रगतिशील बनाने की दिशा में सतत प्रयासरत रहेंगे।

यहां जाएगा रथ

26 सितंबर: संजय प्लेस, सुल्तानगंज, कमला नगर, बल्केश्वर, गढ़ी चांदनी।

27 सितंबर: संजय प्लेस, भगवान टॉकीज, न्यू आगरा, दयालबाग, लॉयर्स कॉलोनी।

28 सितंबर: संजय प्लेस, खंदारी, सिकंदरा, सेक्टर एक आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा, शाहगंज।

29 सितंबर: राजपुर चुंगी, ताजगंज, शहीद नगर, विभव नगर, सदर, सेवला, नैनाना जाट।

30 सितंबर: कहरई मोड़, श्यामो मोड़, बमरौली कटारा, कुंडौल, कवीस, कलाल खेरिया, तोरा।

एक अक्टूबर: बिजलीघर, छीपीटोला, रावली, ईदगाह, धनौली।

दो अक्टूबर: प्रतापपुरा, रावली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.