Move to Jagran APP

राहुल गांधी के जन्मदिन पर काटा केक, लगाई दौड़

आगरा : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटा केक

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 01:20 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 01:20 AM (IST)
राहुल गांधी के जन्मदिन पर काटा केक, लगाई दौड़
राहुल गांधी के जन्मदिन पर काटा केक, लगाई दौड़

आगरा (जागरण संवाददाता): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मंगलवार को केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं, कलक्ट्रेट से रावली स्थित गांधी प्रतिमा तक दौड़ लगाई।

loksabha election banner

मंगलवार दोपहर जयपुर हाउस स्थित जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा व कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में केक काटा गया। संकल्प लिया गया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गाधी प्रधानमंत्री बनें। अशोक पांडे, मुन्नालाल वर्मा, प्रताप सिंह बघेल, पप्पू वर्मा, कामता प्रसाद चक, ईशू जैन, साजता बेगम, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन विनय गौतम ने किया। वहीं, शाम को कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जमीलुद्दीन के कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय से युवा कांग्रेसियों ने दौड़ लगाई। वह रन फॉर पॉवर, रन फॉर इंपावरमेंट, रन फॉर एजूकेशन, रन फॉर किसान और रन फॉर करप्शन के स्टीकर सीने पर लगाकर दौड़ रहे थे। दौड़ का समापन रावली स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश का भविष्य हैं। जल्द ही देश की बागडोर कांग्रेस के हाथों में होगी। मौजूदा भाजपा सरकार ने देश को बर्बाद करके रख दिया है। उन्होंने श्री गांधी के दीर्घायू की भी कामना की। इस दौरान नदीम नूर, सोनू चाहर, रवि कुमार सिंह, मनीष जुम्मानि, रामू बघेल, अदनान कुरैशी, शानू कुरैशी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा देहात क्षेत्र में भी राहुल गांधी के जन्म दिन पर विभिन्न आयोजन किए गए। कहीं केक काटा गया तो कहीं हवन पूजन तक उनके दीर्घायु की कामना की गई। इन आयोजनों में पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.