विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहार से पहले महंगाई का डोज, कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़ गए दाम; आगरा में अब ये रेट

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 01 Oct 2026 09:30 AM (IST)

त्योहारी सीजन से पहले आगरा में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा हुआ।

  2. आगरा में अब कमर्शियल सिलेंडर 2864 रुपये में।

जागरण संवाददाता, आगरा। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले एक अक्टूबर से ही एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें लागू हो गई हैं। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 62.50 रुपयेे की बढ़ोतरी की है। आगरा में अब यह सिलेंडर 2864 रुपयेे में मिलेगा। सितंबर में भी इसकी कीमत में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

लगातार दूसरे महीने रेट बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, मिठाई और कैटरिंग कारोबार वालों की लागत पर असर पड़ सकता है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम सिलेंडर का रेट 954.50 रुपये पर स्थिर रखा गया है।

यानी अक्टूबर में घरेलू रसोई के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं पांच किलो एफटीएल सिलेंडर 15 बढ़कर 794 रुपये का हो गया है। 10 किलो एफटीएल सिलेंडर की कीमत 1612 रुपये पर स्थिर है।

रेट बदलाव की प्रक्रिया

एलपीजी की कीमतों की समीक्षा तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय एलपीजी कीमतों, कच्चे तेल के भाव और रुपये-डॉलर विनिमय दर समेत लागत के आधार पर करती हैं। नई दरें महीने की पहली तारीख से लागू की जाती हैं।