यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Agra Weather: आगरा में आज भी पड़ सकती हैं गरज के साथ बौछार, IMD ने जारी किया अलर्ट
आगरा में मौसम विभाग ने गुरुवार को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को उमस से परेशान ...और पढ़ें

HighLights
- आगरा में गरज के साथ बौछार की संभावना |
- शाम की बारिश से उमस से राहत मिली |
- 3 अगस्त से दोबारा वर्षा के आसार |
जागरण संवाददाता, आगरा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को शहर में गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं। तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। बुधवार को बादलों की वजह से उमस अधिक रहने और तापमान में वृद्धि की वजह से शहरवासी बेहाल नजर आए। शाम को पहले बूंदाबांदी और फिर वर्षा होने से शहरवासियों को उमस से राहत मिली।
शहर में बुधवार को सुबह बादल छाए रहे। दिनभर यही स्थिति बनी रही। बीच-बीच में धूप जरूर निकली, लेकिन उसमें तेजी नहीं थी। उमस अधिक होने से शहरवासियों को बेचैनी का अनुभव हुआ। घर के अंदर या बाहर कहीं राहत नहीं मिली।
अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।
बुधवार को सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक 1.6 एमएम वर्षा हुई। मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार एक व दो अगस्त को आंशक बादल छाए रहेंगे। तीन अगस्त से दोबारा वर्षा के आसार बन रहे हैं।
