विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में धरने पर गए आगरा के सीएचओ की होटल की खिड़की से गिरकर मौत

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 29 Sep 2026 02:59 PM (IST)

फतेहाबाद के पारौली सिकरवार में तैनात सीएचओ राधाकृष्ण की लखनऊ में एक होटल की खिड़की से गिरने से मौत हो ...और पढ़ें

इनसेट में मृतक सीएचओे राधाकृष्ण का फाइल फोटो।

इनसेट में मृतक सीएचओे राधाकृष्ण का फाइल फोटो।

संवाद सूत्र, फतेहाबाद (आगरा)। प्रदेश की राजधानी में सीएचओ के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने लखनऊ गए पारौली सिकरवार में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) राधाकृष्ण की होटल की खिड़की से गिरने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रात में ही लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र के हरवल्लभकापुरा निवासी राधाकृष्ण पुत्र विद्याराम फतेहाबाद क्षेत्र के पारौली सिकरवार में सीएचओ के पद पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार, वह विगत रविवार को सीएचओ के चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लखनऊ गए थे।

सोमवार रात वह होटल में ठहरे हुए थे। रात करीब 11:30 बजे होटल की खिड़की से गिरने से उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है।

आठ वर्षीय पुत्र हर्ष और पांच वर्षीय बेटी गुन्नू भी पिता की मौत से बेसुध हैं। हादसे की सूचना पर परिजन रात में ही लखनऊ के लिए रवाना हो गए। राधाकृष्ण की मौत से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और क्षेत्र के लोगों में भी शोक की लहर है।