विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Census 2027: आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, एक दिसंबर से घर पहुंचेगी टीम

By Aditi Bhatnagar Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 14 Oct 2026 08:02 AM (IST)

नगर निगम आगरा ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारी तेज कर दी है, जिसमें 16 नवंबर 2026 से ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारी तेज।

  2. 1 दिसंबर 2026 से घर-घर जाकर जनगणना।

जागरण संवाददाता, आगरा। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। नगर निगम में मंगलवार को अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी शिशिर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दूसरे चरण की कार्ययोजना, एनुमरेटर व सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण, समय सारिणी और जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

इस दौरान जनगणना के प्रथम चरण में सामने आई कमियों और समस्याओं पर भी चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को दूसरे चरण से पहले समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया चलेगी।

इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक जनगणना के द्वितीय चरण का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान जनगणना टीम घर घर पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जानकारी जुटाएगी। बैठक में उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, आइटी अधिकारी, चार्ज अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और तकनीकी सहायक मौजूद रहे।