विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा कैंट पर RPF के इशारे पर लपकों ने भी पीटे डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट, जवान ने खुद की वर्दी फाड़ी; सांसद ने लगाई फटकार

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 13 Jul 2026 01:11 PM (IST)

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और सक्रिय लपकों ने उप स्टेशन प्रबंधक नरेंद्र चाहर के साथ मारपीट की और ...और पढ़ें

आगरा में कार्रवाई की मांग को लेकर डीआरएम आवास को घेरे खड़े लोग।

आगरा में कार्रवाई की मांग को लेकर डीआरएम आवास को घेरे खड़े लोग।

जागरण संवाददाता, आगरा। कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह हुए विवाद के दौरान आरपीएफ और वहां सक्रिय लपकों का गठजोड़ भी सामने आया। आरपीएफ जवानों के इशारे पर प्लेटफार्म पर मौजूद लपकों ने भी उप स्टेशन प्रबंधक आपरेटिंग नरेंद्र चाहर को पीटा। जवानों के साथ उन्हें प्लेटफार्म पर काफी दूर तक घसीटते ले गए। सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो में लपके दिखाई दे रहे हैं।

वहीं, आरपीएफ जवान जीतेंद्र का भी फटी हुई वर्दी के साथ वीडियो प्रसारित हो रहा है। रेलवे कर्मचारियों का दावा है कि मामला मामला तूल पकड़ता देख बचाव के लिए उसने खुद ही वर्दी फाड़ करके वीडियो प्रसारित कियास। इधर, उप स्टेशन प्रबंधक के साथ मारपीट की जानकारी होने पर शाम को समाज के सैकड़ों लोग डीआरएम के निवास पर जुट गए।

कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की मिलीभगत से लपकों के सक्रिय होने के आरोप अक्सर लगते रहे हैं। यह लपके अधिकांश आटाे चालक हैं, जो पर्यटकों को प्लेटफार्म से ही लपक लेते हैं।

रविवार को इन आरोपों पर मुहर लग गई। प्लेटफार्म संख्या एक पर हीराकुंड एक्सप्रेस को रोकने पर हुए विवाद के बाद उप स्टेशन प्रबंधक (डीएसएम) की पिटाई और उन्हें घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसी दौरान कुछ युवक भी वहां पहुंच जाते हैं, जो जवानों के साथ डीएसएम को घसीटते हुए ले जा रहे हैं

रेलवे कर्मचारियों का आरोप है कि युवक स्टेशन पर सक्रिय लपके हैं, जिन्होंने आरपीएफ के इशारे डीएसएम के साथ मारपीट की और उन्हें घसीटा। घटना की जानकारी होने पर रविवार शाम साढ़े छह बजे उप स्टेशन प्रबंधक के समाज के लगभग 300 लोग डीआरएम कार्यालय पर जुट गए। उन्होंने घटना को लेकर विरोध जताया। डीएसएम की पत्नी समेत अन्य स्वजन भी उनके साथ थे।

हंगामे और विवाद की आशंका पर पुलिस को मौके पर बुला लिया। रात आठ बजे सांसद राजकुमार चाहर भी वहां पहुंच गए। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि उप स्टेशन प्रबंधक ने महिला के हित में ट्रेन को रोका था।

सांसद ने कहा कि इस तरह किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाना उन्हें घसीटकर ले जाना, अपराधियों के साथ भी इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाता है। कानून हाथ में लेने का काम कानून की रक्षा करने वालों ने लिया है। डीआरएम और आरपीएफ कमांडेंट से बात हुई है। सख्त कार्रवाई करने को कहा है

आरपीएफ के विरुद्ध नार्थ सेंट्रल रेलवे में यूनियन का प्रदर्शन

उप स्टेशन प्रबंधक के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की घटना के विरोध में नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन विरोध प्रदर्शन किया गया। यूनियन ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी रेलवे सुरक्षा बल जवानों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि पूरे प्रकरण की समयबद्ध जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाए।

जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए। प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल मंत्री सुकेश यादव व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह द्वारा किया गया। जिसमें नीरज परिहार, ब्रजपाल, अभिमन्यु, रवींद्र समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

घुटनों के बल बैठकर मांगे माफी

घटना की जानकारी होने पर उप स्टेशन प्रबंधक की पत्नी भी वहां पहुंच गइ। उनका कहना था कि पति के साथ आरपीएफ जवानों ने जो सलूक किया, वह कोई अपराधियों के साथ भी नहीं करता है। मारपीट करने वाले आरपीएफ जवान घुटनाें पर बैठकर माफी मांगे।

विवाद के चलते भुवनेश्वर नहीं जा सके दंपती

विवाद के चलते दंपती आशीष कुमार और रंजीता की ट्रेन छूट गई। आशीष ने बताया कि वह पेशे से एकाउंटेंट हैं। वह लुधियाना गए थे। वहां से लौट रहे थे। वह पत्नी के साथ कैंट पर सामान लेने उतर गए थे। विवाद के चलते दंपती को आगरा में ही रुकना पड़ा। इस दौरान ट्रेन चली गई। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही वहां जाने की कहा गया।