विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Namo Bharat Rapid Rail: आगरा को मिल सकती हैं दो नमो भारत रैपिड रेल! इस रूट पर होगा संचालन

Published: Tue, 24 Jun 2025 03:43 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jun 2025 03:46 PM (IST)

नमो भारत रैपिड रेल का संचालन नई दिल्ली से आगरा और आगरा से ग्वालियर के मध्य होगा। ये ट्रेन 12 ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, आगरा। एक से दो माह में आगरा को दो नमो भारत रैपिड रेल (वंदे मेट्रो) मिलने जा रही हैं। पहली ट्रेन का संचालन नई दिल्ली से आगरा और दूसरी आगरा से ग्वालियर के मध्य होगी। एक ट्रेन 12 से 16 कोच की होगी। अधिकतम 130 किमी प्रति घंटा होगी। औसत गति 90 किमी प्रति घंटा होगी। प्रत्येक इंजन में कवच प्रणाली लगी होगी। इससे ट्रेनों के टकराने या फिर भिड़ने की आशंका कम रहेगी।

परीक्षण की तैयारी चल रही है

आगरा को चार से पांच नई वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही हैं। इसमें नई दिल्ली-इंदौर, अलीगढ़- मुंबई, आगरा-जयपुर, नई दिल्ली-सिकंदराबाद, नई दिल्ली-चेन्नई शामिल हैं। इनके परीक्षण की तैयारी चल रही है। इन सब के बीच नमो भारत रैपिड रेल का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। यह ट्रेन आगरा-नई दिल्ली इंटरसिटी का विकल्प बनेगी। शुरू में दोनों ट्रेनें चलेंगी लेकिन फिर इंटरसिटी को बंद कर दिया जाएगा।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रैपिड रेल में 12 से 16 कोच होंगे। एक कोच में 100 यात्रियों के बैठने और 300 यात्रियों के खड़े होने की सुविधा होगी। प्रत्येक कोच में गद्देदार सीट होंगी। वातानुकूलित कोच होंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह रैपिड रेल में ऑटोमेटिक तरीके से दरवाजे बंद होंगे। इसका बटन पायलट के पास होगा।

यह होंगी सुविधाएं

यात्रियों को सूचना देने के लिए एलसीडी डिस्प्ले, स्वचालित दरवाजे, मोबाइल चार्जिंग साकेट, रूट डिस्प्ले, बायो वैक्यूम शौचालय, अग्नि पहचान प्रणाली शामिल हैं।