विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा: सहेली को घर में रखने पर भड़क गया भाई, सगी बहन को मार दी गोली

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 21 Oct 2026 01:19 PM (IST)

आगरा में सहेली को घर में रखने के विवाद में भाई ने बहन को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने मंगलवार रात देर रात बहन को गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से घायल युवती को गंभीर हालत में दिल्ली गेट स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में युवती के पिता ने अपने बेटों के विरुद्ध तहरीर दी है। उन पर बेटी का उत्पीड़़न करने का आरोप लगाया है।

घटना मंगलवार की रात लगभग 11 बजे की है। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित विकास नगर में 25 वर्ष की बेबी को उसके भाई राहुल ने गोली मार दी। घटना के समय बेबी किचन में काम कर रही थी। इसी दौरान परिवार में विवाद हुआ, जिसके बाद राहुल ने दूसरी मंजिल पर आकर बहन बेबी पर तमंचे से गोली चला दी। पीठ में गोली लगने से बेबी किचन में गिर गई।

गोली चलने की आवाज सुनकर पिता कृपाल सिंह समेत परिवार के अन्य लोग भागकर दूसरे तल पर पहुंचे। घटना के बाद आरोपित वहां से भाग चुका था। स्वजन ने बेबी को दिल्ली गेट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपित राहुल के भाई सुमेर की पत्नी राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि उनके घर में पिछले इस वर्ष से बेबी की सहेली रह रही है। जिसके बाद में घर में अक्सर लड़ाई झगड़े होते हैं।

मंगलवार रात भी देवर राहुल ने सहेली को लेकर विरोध जताया था। बेबी घर की दूसरी मंजिल पर बनी रसोई में खाना बना रही थी उसी समय राहुल अपने कमरे से निकलकर आया और पीछे से बहन में गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताय कि पिता कृपाल सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।