Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra Breaking News: 30 सवारियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, 3 की मौत; 20 लोग घायल

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Fri, 23 Jun 2023 04:44 PM (IST)

    यूपी के आगरा जिले में शमशाबाद क्षेत्र में एक भीषण हादसा हो गया। यहां लोगों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में ट्राली पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हुए हैं जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। डावली के रहने वाले ग्रामीण राजाखेड़ा के छीतापुर गांव में भात के कार्यक्रम में गए हुए थे।

    Hero Image
    20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

    आगरा, जागरण संवाददाता: यूपी के आगरा जिले में शमशाबाद क्षेत्र में एक भीषण हादसा हो गया। थाना शमसाबाद क्षेत्र के इरादत नगर रोड स्थित बीकापुर के पास नहर पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरी खाई में गिर गई। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार करीब 30 लोग दब गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसे के बाद राहगीरों ने लोगों को निकाला

    ट्रैक्टर और ट्रॉली अलग-अलग हिस्सों में बंट गए। जिसके चलते चीख-पुकार मच गई। सड़क पर गुजर रहे राहगीरों तथा खेत पर कार्य कर रहे लोगों ने दौड़ कर लोगों को ट्रैक्टर ट्रॉली से नीचे निकाला। घटना की सूचना पर थाना शमसाबाद पुलिस, थाना इरादत नगर पुलिस पहुंच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। जहां तीन की मौत हो गई। हादसे में घायल 19 का उपचार चल रहा है।

    राजाखेड़ा से घर आ रहे थे

    लाखन सिंह, राम लखन, श्रवण निवासी डावली किरावली अपनी भांजी मोहिनी पुत्री झुंनी निवासी छीतापुरा राजाखेड़ा की शादी में भात देने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से अपने करीब 30 - 35 रिश्तेदारों के साथ गुरुवार को घर से 2 बजे गए हुए थे। भात देने के बाद शुक्रवार को समय करीब 3 बजे छीतापुरा राजाखेड़ा से अपने घर के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में रिश्तेदारों के साथ सवार होकर वापिस जा रहे थे। शाम 4 बजे थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव बीकापुर नहर पुलिया के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 25 फीट खाई में गिर गया। घटना की सूचना थाना शमसाबाद पुलिस, थाना इरादत नगर पुलिस को दी गई। सूचना पर दोनों थानों की पुलिस पहुंच गई।

    बारिश के बीच थानाध्यक्ष शमसाबाद अनिल शर्मा,इंस्पेक्टर इरादत नगर राकेश यादव पुलिस कर्मियों तथा राहगीरों की मदद से दबे हुए लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सभी को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। हादसे में तीन की मौत हो गई। 19 लोग घायल हो गए।

    हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम।

    सड़क हादसे की जानकारी दोनों पक्षों के रिश्तेदारों को हुई, तो दोनों परिवार में कोहराम मच गया। मृतको तथा घायलों के स्वजन का रो रो कर बुरा हाल है।

    हादसे में इनकी हुई मौत

    सड़क हादसे में बाबू पुत्र बंटी उम्र, निवासी डावली, श्यामवीर उम्र निवासी डावली थाना किरावली, राम कुमार पुत्र भूरा उम्र निवासी कोडेला थाना मनिया धौलपुर की मौत हो गई।

    हादसे में ये हुए घायल

    हादसे में मुन्नी देवी पत्नी राम भरोसी उम्र 60 वर्ष, आरती पुत्री मनोज उम्र 12 वर्ष, फूलवती पत्नी मोहन सिंह उम्र 42 वर्ष, संगीता पुत्री महेंद्र उम्र 16 वर्ष, जीवो देवी पत्नी राजेंद्र सिंह उम्र 45 वर्ष, गौरव पुत्र रामवीर उम्र 28 वर्ष, वस्तो देवी पत्नी गोपाल उम्र 50 वर्ष, मोहन सिंह पुत्र लेखराज उम्र 38 वर्ष, आशीष पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 16 वर्ष, सरोज देवी पत्नी सरवन उम्र 35 वर्ष, प्रेमलता पत्नी राजन सिंह उम्र 34 वर्ष, मीरा देवी पत्नी रामरतन उम्र 28 वर्ष, अनन्या पुत्री महावीर उम्र 4 वर्ष, लाखन सिंह पुत्र महावीर उम्र 17 वर्ष का आगरा के जी आर हॉस्पीटल में उपचार चल रहा हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद में राशि 13 वर्ष, काजल 12 वर्ष, कपूरी 60 वर्ष, लक्ष्मी 15 बर्ष, भगवान देवी 55 वर्ष शामिल हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner