आगरा में भाजपा पार्षद फरार, पुलिस ने घर पर कुर्की पूर्व कार्रवाई का नोटिस किया चस्पा
भाजपा पार्षद किशन नायक और उनके दो बेटे दलित उत्पीड़न मामले में फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उनके आगरा ...और पढ़ें

भाजपा पार्षद किशन नायक के घर पर कुर्की पूर्व कार्रवाई का नोटिस चिपकाते पुलिसकर्मी।
जागरण संवाददाता, आगरा। दलित उत्पीड़न के मुकदमे में फरार चल रहे भाजपा पार्षद किशन नायक और उनके दो बेटोंक् के विरुद्ध पुलिस ने रविवार को कुर्की पूर्व की कार्रवाई की। पार्षद के घर पर कुर्की की उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया। भाजपा पार्षद किशन नायक नाले में उतरकर जन्मदिन मनाने और केक काटने से चर्चा में आए थे।
हरीपर्वत थाने में रवि गांधी ने लंगड़े की चौकी निवासी भाजपा पार्षद किशन नायक और उनके बेटों विवेक नायक व सागर नायक के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में न्यायालय ने गैर जमानती वारंट किया था। इसके बावजूद तीनों पेश नहीं हो रहे थे।
पुलिस ने कुर्की पूर्व की उद्घोषणा के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। इंस्पेक्टर हरीपर्वत कुलदीप सिंह ने बताया कि कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया गया है। एक महीने में समर्पण नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
