Move to Jagran APP

Air Connectivity: आगरा-बेंगलुरू फ्लाइट हिट, भोपाल फ्लाइट को काफी कम मिल रहे यात्री

अहमदाबाद फ्लाइट से 116 यात्रियों ने सफर किया। इनमें से 72 यात्री आगरा आए और यहां से 44 यात्री रवाना हुए। बेंगलुरू फ्लाइट से 324 यात्रियों ने सफर किया। इनमें से 172 यात्री खेरिया अड्डे पर उतरे और 152 यात्री सवार हुए। लखनऊ फ्लाइट में 58 यात्रियों ने सफर किया।

By Nirlosh KumarEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 02:43 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 02:43 PM (IST)
Air Connectivity: आगरा-बेंगलुरू फ्लाइट हिट, भोपाल फ्लाइट को काफी कम मिल रहे यात्री
मुंबई फ्लाइट अब तक बंद है, मगर बेंगलुरू फ्लाइट बदस्तूर जारी है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा-बेंगलुरू फ्लाइट काफी हिट साबित हो रही है। यही वजह है कि बीते मार्च से शुरू हुई यह फ्लाइट अपने निर्धारित दिनों में किसी भी दिन बंद नहीं हुई, जबकि इसके साथ शुरू हुई मुंबई, अहमदाबाद और भोपाल फ्लाइट बीच में बंद करनी पड़ी थीं। हालांकि, अहमदाबाद और भोपाल फ्लाइट पिछले दिनों फिर से शुरू हो चुकी हैं। मुंबई फ्लाइट अब तक बंद है। मगर, बेंगलुरू फ्लाइट बदस्तूर जारी है।

loksabha election banner

बीते रविवार को अहमदाबाद फ्लाइट से 116 यात्रियों ने सफर किया। इनमें से 72 यात्री आगरा आए और यहां से 44 यात्री रवाना हुए। बेंगलुरू फ्लाइट से 324 यात्रियों ने सफर किया। इनमें से 172 यात्री खेरिया हवाई अड्डे पर उतरे और यहां से 152 यात्री सवार हुए। लखनऊ फ्लाइट में 58 यात्रियों ने सफर किया। इनमें से 44 यात्री आए और 14 यात्री गए। भोपाल फ्लाइट से 33 यात्री आगरा आए और चार यात्री यहां से सवार हुए। खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक ए. अंसारी का कहना है कि खेरिया हवाई अड्डे पर पहली बार ऐसा हुआ है कि एक ही दिन में चार शेड्यूल्ड फ्लाइट एक के बाद एक उतरी हों। बता दें कि बीते मार्च के आखिर में इंडिगो एयरलाइंस ने बेंगलुरू, अहमदाबाद, मुंबई और भोपाल के लिए फ्लाइट शुरू की थीं। भोपाल फ्लाइट को सबसे कम यात्री मिल रहे थे। इसलिए यह फ्लाइट बीच में बंद करनी पड़ी। इस बार भी यात्रियों की कमी से जूझना पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ हाल लखनऊ फ्लाइट का भी है। इस फ्लाइट को भी अपेक्षित संख्या में यात्री नहीं मिल रहे हैं। दरअसल, लखनऊ और आगरा के बीच सड़क मार्ग बेहतर विकल्प है। लखनऊ फ्लाइट तीसरे पहर आती है, जबकि शहरवासियों की मांग है कि यह फ्लाइट सुबह लखनऊ जाए और शाम को लौटे। तभी इसका सही उपयोग हो पाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.