विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा से बेंगलुरु के लिए बंपर यात्री, IndiGO एयरलाइंस को बदलना पड़ गया विमान; हैदराबाद फ्लाइट की भी संभावना

By Amit Dixit Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 17 Jul 2026 12:17 PM (IST)

खेरिया एयरपोर्ट से बेंगलुरु फ्लाइट में यात्रियों की संख्या में 50% की वृद्धि हुई है, जिसके कारण इंडिगो को बड़ा ...और पढ़ें

इंडिगो एयरलाइंस का विमान।

इंडिगो एयरलाइंस का विमान।

जागरण संवाददाता, आगरा। जेवर एयरपोर्ट में भले ही यात्रियों की संख्या न बढ़ रही हो लेकिन खेरिया एयरपोर्ट में स्थिति इसके विपरीत है। पिछले दो माह में बेंगलुरु फ्लाइट के यात्रियों की संख्या में 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके चलते इंडिगो कंपनी को विमान में बदलाव करना पड़ा है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब कंपनी को समर सीजन में बड़े विमान का प्रयोग किया जाएगा।

एयरबस-321 के प्रयोग से एक ही बार में 216 यात्री सफर कर सकेंगे। इस विमान के फेरे भी बढ़ाए जा रहे हैं। कुछ यही स्थिति नवी मुंबई फ्लाइट का भी है। जिस तरीके से यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। आने वाले कुछ माह में विमान में बदलाव किया जा सकता है।

वहीं जेवर एयरपोर्ट में शिफ्ट हुई हैदराबाद फ्लाइट का संचालन आसान नहीं होगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की क्लीयरेंस मिलने के बाद अब यह फ्लाइट आगरा से चल सकती है। खेरिया एयरपोर्ट से वर्तमान में दो फ्लाइट का संचालन हो रहा है। पिछले माह 16 जून को हैदराबाद फ्लाइट बंद हुई थी। इस फ्लाइट का संचालन जेवर एयरपोर्ट से 18 जून से शुरू हुआ था

यात्री न मिलने के एक माह के भीतर अब संचालन बंद हो गया है। अगर आगरा की बात की जाए तो हैदराबाद फ्लाइट के लिए 80 से 85 प्रतिशत यात्री मिल रहे थे। एयरपोर्ट के लिए सबसे अच्छी फ्लाइट बेंगलुरु साबित हो रही है। फ्लाइट की एडवांस बुकिंग हो जाती है। हर दिन बड़ी संख्या में यात्री फोन कर बड़े विमान के संचालन के लिए कहते हैं।

बेंगलुरु फ्लाइट का संचालन पूर्व में सात दिन होता था जो अब घटकर पांच दिन रह गया है। सबसे अधिक युवाओं की संख्या बढ़ी है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने बड़े विमान के प्रयोग के लिए कहा था। निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि इंडिगो कंपनी द्वारा अभी तक एयरबस-320 का प्रयोग किया जा रहा था। इसमें एक बार में 186 यात्री सफर कर सकते हैं

अब एयरबस-321 का प्रयोग किया जाएगा। एक बार में 216 यात्री सफर कर सकते हैं। इस फ्लाइट का संचालन मंगलवार और गुरुवार को नहीं होता है। उन्होंने बताया कि नवी मुंबई फ्लाइट का संचालन सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को होता है।

इस फ्लाइट को भरपूर यात्री मिल रहे हैं। एक बार में 186 यात्री सफर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक समर सीजन रहेगा। इससे पूर्व विंटर सीजन का शेड्यूल आएगा।