Move to Jagran APP

Good News: इंदौर को पीछे छोड़ आगरा बना स्‍मार्ट ONE, ये है ताजा रैंकिंग

शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्‍मार्ट सिटी योजना के कार्यों को लागू करना फंड स्‍थानांतरण और फंड का प्रयोग श्रेणियों में रैंकिंग की गई थी। जिसमेंं आगरा को मिले 41.99 अंक।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 04:12 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 04:12 PM (IST)
Good News: इंदौर को पीछे छोड़ आगरा बना स्‍मार्ट ONE, ये है ताजा रैंकिंग
Good News: इंदौर को पीछे छोड़ आगरा बना स्‍मार्ट ONE, ये है ताजा रैंकिंग

आगरा, जागरण संवाददाता। स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में देश में आगरा पहले पायदान पर पहुंच गया है। पिछले माह जारी रैंकिंग में आगरा 12 नंबर पर था। यह पहला मौका है जब देश में आगरा पहले नंबर पहुंचा है। शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्‍मार्ट सिटी योजना के कार्यों को लागू करना, फंड स्‍थानांतरण और फंड का प्रयोग श्रेणियों में रैंकिंग की गई थी। इन तीनों रैकिंग में आगरा क्रमश: 41.99, 11.18 और 14 कुल 73.1 अंक प्राप्‍त कर नंबर वन पर रहा है। जबकि अहमदाबाद कुुुल 67.62 अंक के साथ दूसरे नंबर, कानपुर कुुुल 65. 98 अंक के साथ तीसरे आैर चौथे पर इंदौर कुुुल 60. 63 अंकों के साथ रहा। 

loksabha election banner

आगरा का स्‍मार्ट सिटी में चयन तीन वर्ष पूर्व हुआ था। शहर को दो हजार करोड़ रुपए से स्मार्ट तरीके से विकसित किया जा रहा है। यह कार्य ताजगंज और उसके आसपास के 9 वार्डों में होंगे। 105 करोड़ रुपऐ की लागत से फतेहाबाद रोड का सुंदरीकरण किया जा रहा है। यह सभी कार्य पांच साल के भीतर पूरे होने हैं।

ये हैं प्रमुख 19 प्रोजेक्ट और उनकी स्थिति

- डेवलपमेंट ऑफ हेरिटेज वाक। लागत 3.46 करोड़। शुरुआत छह मई 2018। प्रगति 73 फीसद।

- सात चौराहों का सुंदरीकरण। लागत 6.97 करोड़। शुरुआत 19 जून 2018। प्रगति 33 फीसद।

- ताजमहल के आसपास सुंदरीकरण का कार्य। लागत 3.08 करोड़। शुरुआत 23 अगस्त 2018। प्रगति 10.7 फीसद।

- दरेसी रोड पर विकास कार्य। लागत 97 लाख। शुरुआत 29 सितंबर 2018। प्रगति छह फीसद।

- माइक्रोस्किल डेवलपमेंट सेंटर। लागत दो करोड़। शुरुआत दस मई 2018। प्रगति 25 फीसद।

- फतेहाबाद रोड का सुंदरीकरण। लागत 105 करोड़। 29 अगस्त 2018। प्रगति 39 फीसद।

- आठ लोकेशन पर पब्लिक टॉयलेट का निर्माण। लागत 3.99 करोड़। शुरुआत दस मई 2018। प्रगति सौ फीसद।

- मास्टर सिस्टम इंटीग्रेटर। लागत 282 करोड़। शुरुआत 29 अगस्त 2018। प्रगति 70 फीसद।

- स्ट्रीट वेंडिंग जोन का निर्माण। लागत 3.33 करोड़। शुरुआत 22 जून 2018। प्रगति 55 फीसद।

- नगर निगम ताजगंज के स्कूल का सुंदरीकरण। लागत 1.24 करोड़। शुरुआत 11 अक्टूबर 2018। प्रगति 100 फीसद।

- डिजिटल एजुकेशन ताजगंज इंटर कॉलेज। लागत 61 लाख। शुरुआत 10 मई 2018। प्रगति 100 फीसद।

- वूमेन डिस्ट्रेस और हेल्थ सेंटर। लागत 3.40 करोड़। शुरुआत 22 दिसंबर 2018। प्रगति 29 फीसद।

- जंक्शन इंप्रूवमेंट, पैन सिटी। लागत 2.22 करोड़। शुरुआत 22 दिसंबर 2018। प्रगति 28 फीसद।

- इंप्रूवमेंट ऑफ ताज ईस्ट ड्रेन। लागत 26.09 करोड़। शुरुआत 22 दिसंबर 2018। प्रगति 27 फीसद।

- रिहेबिलिटेशन ऑफ मेजर रोड। लागत 99.36 करोड़। शुरुआत एक मार्च 2019। प्रगति चार फीसद।

- रिहेबिलिटेशन ऑफ माइनर रोड (सीसी रोड)। लागत 79.83 करोड़। शुरुआत 9 मई 2019। प्रगति 3.7 फीसद।

- रिहेबिलिटेशन ऑफ माइनर रोड (डामर रोड)। लागत 74.62 करोड़। शुरुआत नौ मई 2019। प्रगति 3.6 फीसद।

- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट। लागत 3.83 करोड़। शुरुआत नौ मई 2019। 32 फीसद।

- चौबीस घंटे वाटर सप्लाई मीटङ्क्षरग स्काडा सिस्टम। लागत 142 करोड़। शुरुआत नौ मई 2019। पांच फीसद।

- सीवरेज नेटवर्क। लागत सौ करोड़। शुरुआत नौ मई 2019। प्रगति पांच फीसद।

स्मार्ट सिटी एक नजर में

- केंद्र सरकार ने दूसरे चरण में आगरा का चयन स्मार्ट सिटी के लिए किया था।

- नौ जनवरी 2017 को आगरा स्मार्ट सिटी प्रा. लि. का गठन किया गया।

- दाराशॉ कंपनी का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट में चयन हुआ।

- 14 सितंबर, 2017 से कंपनी ने कार्य शुरू किया।

- अब तक कुल 23 डीपीआर बन चुकी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.