विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में बैंक कर्मचारी फिर हड़ताल पर, ग्राहकों को पहले काम निपटाने की सलाह

By Yatharth Mishra Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 23 Sep 2026 01:51 PM (IST)

बैंक कर्मचारी इस महीने के अंत में तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे, जिससे 28 से 30 सितंबर तक बैंकों में ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे।

  2. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने हड़ताल का आह्वान किया है।

जागरण संवाददाता, आगरा। इस महीने के अंत में एक बार फिर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते तीन दिन तक बैंकों में कामकाज नहीं होगा। हड़ताल के बाद फिर शनिवार और रविवार को भी वित्तीय कार्य प्रभावित होंगे।

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की ओर से 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित की गई है। इसके लिए बैंकाें की ओर से एसएमएस के माध्यम से भी ग्राहकों को हड़ताल से पूर्व काम निपटाने के लिए सूचित किया जा रहा है

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), इंडियन बैंक व अन्य ने अपने ग्राहकों के लिए सूचना जारी कर जरूरी बैंकिंग लेन-देन पहले ही पूरा करने की सलाह दी है, ताकि हड़ताल के दौरान उन्हें परेशानी न हो। पीएनबी की ओर से कहा गया है कि ग्राहक नकदी निकासी, चेक जमा करने और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य निपटा लें।

वहीं, ग्राहक सेवा से संबंधित आवश्यकताओं के लिए ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) और बिजनेस कारेस्पोंडेंट (बीसी) की सेवाएं लेने को कहा गया है। पीएनबी ही नहीं सभी सरकारी बैंक इन तीन दिन की हड़ताल में शामिल रहेंगी। बैंक अधिकारियों की ओर से पीएलआइ, पांच दिवसीय कार्य सहित कई मांगों को लेकर ये हड़ताल की जा रही है।