विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा अटलपुरम टाउनशिप में शहरवासियों ने दिखाई रुचि: 322 भूखंडों के लिए आए 1842 आवेदन, अब लॉटरी से फैसला

Published: Wed, 10 Sep 2025 10:39 AM (IST)

आगरा के ग्वालियर रोड पर एडीए द्वारा विकसित अटलपुरम टाउनशिप के सेक्टर एक में 322 आवासीय भूखंडों के लिए 1842 ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. अटलपुरम टाउनशिप के भूखंडों के लिए 1842 आवेदन
  2. 29 सितंबर को लॉटरी से होगा भूखंडों का आवंटन
  3. 15 से 22 सितंबर तक त्रुटि सुधार का मौका

जागरण संवाददाता, आगरा। एडीए द्वारा ग्वालियर रोड पर विकसित की जा रही टाउनशिप अटलपुरम के सेक्टर एक में भूखंडाें में शहरवासियों ने अच्छी रुचि दिखाई है। पहले चरण में निकाले गए 322 आवासीय भूखंडों के लिए 1842 आवेदन आए हैं।

एमआईजी-वन व थ्री और एचआईजी भूखंडों के लिए सर्वाधिक आवेदन आए हैं। एडीए आवेदनों की जांच करा रहा है। आवेदकों को 15 से 22 सितंबर तक त्रुटि सुधार का अवसर दिया जाएगा। 29 सितंबर का लाटरी पद्धति से भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।

15 से 22 सितंबर तक आवेदक कर सकेंगे त्रुटि सुधार

एडीए 36 वर्षों के बाद ग्वालियर रोड पर ककुआ व भांडई में करीब 138 हेक्टेयर भूमि में टाउनशिप अटलपुरम विकसित कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच अगस्त को टाउनशिप का लोकार्पण किया था। आठ अगस्त से एडीए ने सेक्टर-एक के 322 आवासीय भूखंडों के लिए बुकिंग शुरू की थीं।

29 सितंबर को लाटरी पद्धति से होगा भूखंडों का आवंटन

सोमवार रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए गए। इनकी जांच के बाद 15 सितंबर को त्रुटि सुधार के लिए सूची एडीए में सूचना पट पर चस्पा कर दी जाएगी। इसके बाद आवेदक 22 सितंबर तक त्रुटियां दूर करा सकेंगे। इसके बाद आवेदक त्रुटि सुधार नहीं करा सकेंगे और उनका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। उन्हें लाटरी ड्रा में शामिल नहीं किया जाएगा।

सेक्टर एक के भूखंडों के लिए आए आवेदन

भूखंड का प्रकार, भूखंडों की संख्या, भूखंडों के आवेदन

ईडब्ल्यूएस, 81, 111

एलआईजी, 78, 105

एमआईजी-1, 75, 620

एमआईजी-3, 80, 946

एचआईजी, 8, 60

कुल, 322, 1842

एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली ने बताया कि सेक्टर एक के आवासीय भूखंडों का आवंटन लॉटरी पद्धति से 29 सितंबर को सूरसदन में निकाला जाएगा।