विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गिनीज बुक में आएगा नाम, 24 घंटे में 150 किमी दौड़ने का रिकार्ड बनाएंगे आगरा के अनुराग

By Sumit Kumar Dwivedi Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 27 Oct 2026 08:40 PM (IST)

युवा एथलीट अनुराग चौधरी 10 किलोग्राम वजन के साथ आगरा से पलवल तक दौड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वे ...और पढ़ें

आगरा में गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की तैयारी करते अनुराग चौधरी।

आगरा में गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की तैयारी करते अनुराग चौधरी।

HighLights

  1. 10 किलोग्राम वजन के साथ 24 घंटे में पूरी करेंगे चुनौती।

  2. युवाओं को खेल, फिटनेस, अनुशासन के लिए प्रेरित करेंगे।

जागरण संवाददाता, आगरा। युवा एथलीट अनुराग चौधरी पर जुनून सवार है। वो कुछ ऐसा करना चाहते हैं कि शहर का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो। इस बार ताजमहल के चलते नहीं, बल्कि एक एथलीट की प्रतिभा के तौर पर। इसके लिए आगरा से पलवल तक दौड़ते हुए जाने की तैयारी है। वह भी 10 किलोग्राम वजन लादकर। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

एक नवंबर को दयालबाग स्थित एक पहल पाठशाला में 24 घंटे के भीतर 150 किलोमीटर दौड़ने का प्रयास करेंगे। चुनौती के दौरान उनकी पीठ पर 10 किलोग्राम का बैकपैक होगा। वे इस प्रयास को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स की निर्धारित आवश्यकताओं के अनुरूप पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं।

अनुराग का युवाओं को खेल, फिटनेस, अनुशासन और आत्मविश्वास के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। मार्शल आर्ट्स और सहनशक्ति आधारित खेलों में रुचि रखने वाले अनुराग का कहना है कि मेहनत, निरंतर अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति से कठिन लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

आयोजन के दौरान रिकार्डिंग, जरूरी साक्ष्य और स्वास्थ्य सुरक्षा की व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाएगा। प्रयास को आधिकारिक मान्यता गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स के नियमों और सत्यापन पर निर्भर करेगी।