यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Agra Air Pollution: बारिश के बाद ताजनगरी की हवा मेेंं आई कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा में कमी
Agra Air Pollution आगरा में 30 गुना रही कार्बन मोनोऑक्साइड। सीपीसीबी के अनुसार -सीपीसीबी के अनुसार 72 रहा एक्यूआइ।

आगरा, जागरण संवाददाता। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को आगरा में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूअाइ) 72 रहा जो कि बुधवार के एक्यूआइ 94 से कम रहा। यहां हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड की अधिकतम मात्रा मानक का 30 गुना दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता संतोषजनक स्थिति में रही।
सीपीसीबी द्वारा संजय प्लेस स्थित ऑटोमेटिक मॉनीटरिंग स्टेशन पर एकत्र आंकड़ों के आधार पर जारी रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को आगरा में एक्यूआइ 72 दर्ज किया गया। सीपीसीबी द्वारा तय मानकों के अनुसार वायु गुणवत्ता एक्यूआइ 0-50 तक रहने पर अच्छी, 51-100 तक रहने पर संतोषजनक और 101-200 तक रहने पर मध्यम रहती है। यहां कार्बन मोनोऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 120 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रही जो कि बुधवार के 126 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से कम रही। यह मानक चार माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर का 30 गुना रही। अति सूक्ष्म कणों की अधिकतम मात्रा 61 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रही जो कि बुधवार के 67 माइक्राेग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से अधिक रही। यह मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से अधिक रही।
यह रही प्रदूषक तत्वों की स्थिति
गुरुवार
प्रदूषक तत्व, न्यूनतम, अधिकतम, औसत
कार्बन मोनोऑक्साइड, 11, 120, 66
सल्फर डाइ-ऑक्साइड, 9, 18, 15
नाइट्रोजन डाइ-ऑक्साइड, 6, 79, 42
ओजोन, 4, 34, 12
अति सूक्ष्म कण, 20, 61, 41
बुधवार
प्रदूषक तत्व, न्यूनतम, अधिकतम, औसत
कार्बन मोनोऑक्साइड, 26, 126, 94
सल्फर डाइ-ऑक्साइड, 9, 18, 14
नाइट्रोजन डाइ-ऑक्साइड, 3, 83, 31
ओजोन, 4, 71, 10
अति सूक्ष्म कण, 11, 67, 29
