Move to Jagran APP

किसान आंदोलन को लेकर ब्रज में अलर्ट, प्रशासन ने की तैयारियां

आगरा: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से लेकर दिल्ली तक के क्षेत्र में किसानों के उग्र होने के बाद ब्रज में प्रशासन सतर्क हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Oct 2018 08:00 AM (IST)Updated: Thu, 04 Oct 2018 08:00 AM (IST)
किसान आंदोलन को लेकर ब्रज में अलर्ट, प्रशासन ने की तैयारियां
किसान आंदोलन को लेकर ब्रज में अलर्ट, प्रशासन ने की तैयारियां

आगरा: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से लेकर दिल्ली तक के क्षेत्र में किसानों के उग्र होने के बाद ब्रज में भी अलर्ट जारी कर दिया है। खुफिया तंत्र किसान नेताओं पर निगाह रख रहा है। कारण, ब्रज में भी बिजली मुफ्त करने सहित कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर किसान मुखर होते रहे हैं।

loksabha election banner

कृषि उपकरणों को जीएसटी से मुक्त करने सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने मेरठ से दिल्ली की ओर कूच किया था। हालांकि इस आंदोलन को लेकर ब्रज में ज्यादा सक्रियता नहीं है। बीते दिवस किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर भूमि बचाओ किसान संघर्ष समिति व किसान मोर्चा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। इस पर अफसर सतर्क हो गए हैं। आगरा में समिति के धरना व मोर्चा के विरोध प्रदर्शन की पूरी जानकारी अफसरों ने जुटाई है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रज में कई किसान संगठन सक्रिय हैं। मेरठ क्षेत्र के किसानों के साथ मिलकर ब्रज के किसान भी आंदोलन कर सकते हैं। लिहाजा लगातार सतर्कता बरती जानी चाहिए। ये हैं ब्रज की मांगें

- कृषि उपकरणों को जीएसटी से मुक्त किया जाए।

- डीजल महंगा है, इससे किसानों को खेती में नुकसान उठाना पड़ रहा है।

- ब्रज के कई जिलों में भूजल काफी गहराई पर है, इससे बो¨रग में काफी खर्चा आता है।

- सिंचाई की बिजली फ्री कराई जाए। इसके अलावा नलकूपों की संख्या बढ़ाई जाए।

डीआइजी से इस बारे में बात हुई है, उन्होंने मंडल में अलर्ट जारी किया है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल आंदोलन जैसी बात नहीं है।

- अनिल कुमार, कमिश्नर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.