आगरा में 80 हजार नए राशन कार्ड बनेंगे, करना होगा ऑनलाइन आवेदन, पात्रों को मिलेगा सरकारी राशन का लाभ
आगरा में मृतक और अपात्रों के नाम हटने के बाद 80 हजार नए राशन कार्ड बनाने का रास्ता साफ हो ...और पढ़ें

HighLights
आगरा में 80 हजार नए राशन कार्ड बनेंगे।
मृतक और अपात्रों के नाम सूची से हटाए गए।
पात्र परिवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
जागरण संवाददाता, आगरा। सरकारी राशन की सुविधा से वंचित पात्र परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिले में राशन कार्डों की जांच और शुद्धीकरण के बाद करीब 80 हजार लोगों के लिए सरकारी राशन पाने की गुंजाइश बन गई है।
मृतक और अपात्रों के नाम हटाए जाने के बाद लाभार्थियों की संख्या में कमी आई है। अब खाली जगह पर पात्र और नए लोगों को मौका मिलेगा। अभी सत्यापन चल रहा है। यह संख्या और बढ़ सकती है।
जिले में वर्तमानल में ई-केवाईसी का कार्य चल रहा है। सत्यापन के बाद मृतक और अपात्रों के नाम हटाए जा रहे हैं। इससे उन क्षेत्रों में नए पात्र लाभार्थियों को जोड़े जाने का मौका मिल रहा है, जहां निर्धारित लक्ष्य पूरा होने के कारण नाम नहीं जोड़े जा रहे थे। आवेदन के बाद विभागीय स्तर पर पात्रता का सत्यापन किया जाएगा।
मानकों पर खरा उतरने वाले आवेदकों को राशन कार्ड में शामिल किया जाएगा। इसके बाद उन्हें निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न का लाभ मिल सकेगा। सबसे ज्यादा फायदा उन परिवारों को होगा, जो पात्र होने के बावजूद लक्ष्य पूरा होने के कारण राशन कार्ड नहीं बनवा पा रहे थे।
देहात क्षेत्र में थी अधिक समस्या
ई-केवाईसी कराने से पहले देहात क्षेत्र में राशन कार्ड का लक्ष्य पूरा होने के कारण नए राशन कार्ड बनवाने में लोगों को समस्या आ रही थी। यह समस्या सत्यापन के बाद हल हो गई और अब नए और पात्र लोगों को लाभ मिल रहा है।
पात्र लोगों को नया राशन कार्ड बनवाने का मौका दिया जा रहा है। इसके लिए आनलाइन आवेदन करना होता है। सत्यापन के बाद राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है।
-आनंद कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
