Move to Jagran APP

चार पीढि़यों ने सींची लोकतंत्र की जड़ें, अब 23 मई का इंतजार

केंद्रों पर रहा परिवार के साथ मतदान का उत्साह बुजुर्गो ने तकलीफों को भूलकर युवाओं से कंधा मिलाकर किया मतदान

By Edited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 09:00 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 09:00 AM (IST)
चार पीढि़यों ने सींची लोकतंत्र की जड़ें, अब 23 मई का इंतजार
चार पीढि़यों ने सींची लोकतंत्र की जड़ें, अब 23 मई का इंतजार
आगरा, जागरण संवाददाता। उम्र और सोच अलग-अलग। नजरिया भी बेशक अलग हो, लेकिन जब बात देश की सरकार चुनने की आई, तो उम्र और सोच के सारे बंधन टूटते नजर आए। युवाओं में जितना जोश दिखा, उससे ज्यादा बुजुर्ग उत्साहित थे। आखिर हों भी क्यों न, अपने अनुभव से भविष्य को मजबूत आधार देने का दारोमदार जो उनके कंधों पर था, लिहाजा परिवार के कंधे से कंधा मिलाकर उन्होंने भी मतदान किया। पोलिंग बूथों पर ऐसी ही तीन और चार पीढि़यां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। चार पीढि़यों ने किया मतदान जयपुर हाउस, आलोक नगर निवासी टेंट और कैटर्स कारोबारी अतिन कुलश्रेष्ठ अपने परिवार के साथ मतदान करने साकेत इंटर कॉलेज पहुंचे। खास बात यह थी कि परिवार में चार पीढि़यों का समावेश था। उनकी 86 वर्षीय दादी आदर्श कुलश्रेष्ठ, 61 वर्षीय पिता प्रदीप कुलश्रेष्ठ, 59 वर्षीय मां सुमन कुलश्रेष्ठ, 46 वर्षीय चाची आरती, 48 वर्षीय आभा कुलश्रेष्ठ, समेत सौम्या, कीर्ति, स्वप्लिन व शौर्या साथ रहीं। सबसे छोटे सदस्य शौर्या की उम्र 18 वर्ष थी। इन तीन पीढि़यों ने बटोरी चर्चा गैलाना रोड, 12 सुलभ विहार निवासी 42 वर्षीय संजय सोनथलिया अपनी 73 वर्षीय मां ललिता देवी और 100 वर्षीय आनंदी देवी सोनथलिया के साथ मतदान करने पहुंचे। राम रघु स्थित स्वदेशी बीमा नगर निवासी 83 वर्षीय डॉ. विष्णु देव शर्मा ने अपने 59 वर्षीय पुत्र नारायण देव शर्मा उनकी 52 वर्षीय पत्नी उषा शर्मा व छोटे पुत्र 50 वर्षीय सोमदेव सारस्वत, उनकी 44 वर्षीय पत्नी कामना सारस्वत व 29 वर्षीय नाती सूर्य नारायण देव के साथ नगर निगम स्थित पोलिंग बूथ में मतदान किया। कर्मयोगी एंक्लेव, कमला नगर निवासी एमडी जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य 55 वर्षीय जीएल जैन ने एसएस कॉन्वेंट स्कूल में मतदान किया। परिवार में 85 वर्षीय मां कटोरी देवी जैन, 62 वर्षीय सिमलेश जैन, 55 वर्षीय आशा जैन, 50 वर्षीय ममता जैन, 45 वर्षीय बबिता जैन, 60 वर्षीय पुष्प जैन, 50 वर्षीय पंकज जैन व उनके 18 वर्षीय पुत्र तन्मय जैन शामिल थे। बैंक कॉलोनी सुभाष पार्क निवासी 58 वर्षीय सीए संदीप कपूर ने 81 वर्षीय मां मधु कपूर व 26 वर्षीय बेटे सीए प्रलभ कपूर के साथ कलक्ट्रेट स्थित सगीर फातिमा ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज में मतदान किया। बालूगंज निवासी 57 वर्षीय सलिल ने 83 वर्षीय मां द्रोपदी देवी, 62 वर्षीय भाभी सुधा मित्तल व 30 वर्षीय बेटे विपुल के साथ बालूगंज स्थित हुब्बलाल इंटर कॉलेज में मतदान किया। छीपीटोला निवासी 65 वर्षीय कमला देवी ने 47 वर्षीय बहु विम्मी जैन और 33 वर्षीय नाती विजय जैन के साथ एंग्लो बंगाली ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज में मतदान किया दो पीढि़यां भी नहीं दिखीं कम छीपीटोला निवासी 105 वर्षीय सईदन अपने 70 वर्षीय बेटे मो. हनीफ के साथ व्हील चेयर पर बैठकर एंग्लो बंगाली ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज मतदान करने पहुंचीं। विजय नगर निवासी 57 वर्षीय राजीव गुप्ता ने 78 वर्षीय मां मीना कुमारी, 57 वर्षीय अंजु अग्रवाल, 30 वर्षीय मुदित अग्रवाल व 28 वर्षीय श्रुति के साथ सरस्वती स्कूल विजय नगर में मतदान किया। ईदगाह निवासी 27 वर्षीय हिना वाधवा ने अपने 73 वर्षीय पिता कमल नयन वाधवा व 60 वर्षीय मां रेनू वाधवा के साथ ईदगाह इंस्टीट्यूट में मतदान किया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.