Move to Jagran APP

मंडल में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

आगरा: मानसून में धरा के हरित श्रृंगार की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 May 2018 07:11 PM (IST)Updated: Thu, 24 May 2018 07:11 PM (IST)
मंडल में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
मंडल में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

जागरण संवाददाता, आगरा: मानसून में धरा के हरित श्रृंगार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शासन द्वारा 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य आगरा मंडल के लिए तय किया है। इसे पूरा करना आसान नजर नहीं आ रहा है। वन एवं वन्य जीव विभाग ने लक्ष्य के सापेक्ष 25 लाख पौधे मंडल में लगाने की योजना तैयार की है। इनमें से 15 लाख पौधे विभाग स्वयं लगाएगा और 10 लाख पौधे एनजीओ, सामाजिक संगठनों और लोगों के सहयोग से लगवाए जाएंगे।

loksabha election banner

उप्र में इस बार गंगा हरीतिमा अभियान में नौ करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश के 27 जिलों में गंगा नदी के दोनों किनारों पर 10-10 किमी की रेंज में पौधरोपण किया जाएगा। इससे भी लक्ष्य पूरा न होते देख यमुना, सरयू और गोमती नदी के दोनों किनारों पर भी 10-10 किमी की रेंज में पौधरोपण करना तय किया गया है। आगरा मंडल की बात करें तो यहां 70 लाख पौधे मानसून में लगाए जाने का लक्ष्य है। मंडल में वन एवं वन्य जीव विभाग के पास इतने पौधे लगाने को जमीन नहीं है। इससे इतने पौधे लगाना संभव नजर नहीं आ रहा। विभागीय व राजस्व की जमीन कम होने के चलते इस बार लघु व सीमांत किसानों को मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना में पौधे लगाने को प्रेरित किया जा रहा है। जिससे कि खेतों की मेड़ पर पौधरोपण कराया जा सके।

वन संरक्षक रमेश कुमार पांडे ने बताया कि मंडल में करीब 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। 25 लाख पौधे लगवाए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। लोगों को एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना में पौधरोपण करने को जागरूक किया जा रहा है।

इस बार नहीं होगा वृहद पौधरोपण

पिछले वर्ष तक वन एवं वन्य जीव विभाग के अलावा अन्य सरकारी विभागों को भी वृहद् पौधरोपण अभियान में पौधे लगाने का लक्ष्य दिया जाता था। इस बार वृहद् पौधरोपण अभियान नहीं होगा। सभी पौधे लगाने का काम वन एवं वन्य जीव विभाग को सौंपा गया है।

फलों के पौधे लगाने पर जोर

इस बार मंडल में पौधरोपण में फलों के पौधे लगाने पर जोर दिया जाएगा। नीबू, बेर, करौंदा आदि के पेड़ लगाए जाएंगे।

शासन द्वारा तय किया गया लक्ष्य

जिला, पौधे

आगरा, 20 लाख

फीरोजाबाद, 40 लाख

मथुरा, 6 लाख

मैनपुरी, 3.5 लाख


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.