विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा: दौड़ लगाते समय 15 साल के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, मौत

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 29 Sep 2026 03:14 PM (IST)

आगरा के फतेहाबाद में सुबह बच्चों के साथ दौड़ने निकले 15 वर्षीय किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो ...और पढ़ें

इनसेट में मृतक बच्चे का फाइल फोटो।

इनसेट में मृतक बच्चे का फाइल फोटो।

HighLights

  1. सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल ले जाया गया।

  2. चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित किया, गांव में शोक।

संवाद सूत्र, फतेहाबाद (आगरा)। सुबह साथ के बच्चों के साथ दौड़ लगाने निकले 15 वर्षीय किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। गांव से बाहर निकलते ही उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी।

साथ मौजूद बच्चों ने इसकी सूचना स्वजन को दी। स्वजन उसे तत्काल शमसाबाद स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

किशोर मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से बच्चों के साथ दौड़ लगाने के लिए निकला था। गांव से बाहर निकलते ही उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उसकी हालत बिगड़ती देखकर साथ मौजूद बच्चों ने स्वजन को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और किशोर को लेकर शमसाबाद के अस्पताल गए।

वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर गांव के ही सरकारी विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। अचानक हुई मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।