विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अग्निवीर भर्ती रैली: 1600 मीटर दौड़ में आगरा के युवाओं का शानदार प्रदर्शन, 12 जिले के 19000 हजार युवकों को मौका

Published: Wed, 15 Apr 2026 10:56 AM (IST)

यह रैली 19 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें आगरा सहित 12 जिलों के 19 हजार युवा भाग लेंगे। बुधवार को खेरागढ़ और बाह के युवाओं को मौका मिलेगा।

दौड़ लगाते युवा। फाइल

दौड़ लगाते युवा। फाइल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। एकलव्य स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में मंगलवार को एत्मादपुर और किरावली के युवाओं को मौका मिला। 1300 में 1050 युवा रैली में पहुंचे। इसमें 900 युवाओं ने 1600 मीटर की दौड़ पास की। दौड़ में सबसे कम आगरा के युवा फेल हुए हैं। बुधवार को खेरागढ़ और बाह, गुरुवार को तहसील सदर और फतेहाबाद के युवाओं को मौका मिलेगा।

1050 में एत्मादपुर और किरावली तहसील के 900 युवा हुए पास

सेना भर्ती कार्यालय की ओर से एकलव्य स्टेडियम में एक से 19 अप्रैल तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। इसमें आगरा, मथुरा सहित 12 जिलों के 19 हजार युवा शामिल होंगे। सोमवार रात दो बजे अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए 1300 युवाओं को पहुंचना था। इसमें 1050 युवा पहुंचे। निर्धारित समय पर स्टेडियम का गेट बंद कर दिया गया।

कल सदर और फतेहाबाद के युवाओं को मिलेगा मौका

स्क्रीनिंग के बाद मंगलवार सुबह छह बजे 1600 मीटर की दौड़ हुई। अभी तक सबसे कम 150 युवा फेल हुए। इन्हें रैली से बाहर कर दिया गया। 900 युवाओं को अगले दौर के लिए भेज दिया गया।

निदेशक कर्नल विक्की शर्मा ने बताया कि बुधवार को खेरागढ़ और बाह तहसील, गुरुवार को तहसील सदर और फतेहाबाद के युवाओं को मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें- फ्री में देखना है ताजमहल-आगरा किला और सभी स्मारक, बनाइये 18 अप्रैल का प्रोग्राम

यह भी पढ़ें- आगरा नगर निगम में महिला सेनेटरी इंस्पेक्टर के इस्तीफे से मचा हड़कंप, अधिकारियों पर लगे गंभीर आरोप