विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अग्निवीर भर्ती: आगरा पुलिस की पुख्ता तैयारी, शहर 3 सेक्टरों में बंटा, 180 जवान तैनात

Published: Wed, 01 Apr 2026 09:43 AM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2026 09:45 AM (IST)

आगरा में अग्निवीर भर्तीशहर और देहात के थानों से कुल 180 पुलिसकर्मियों को दो शिफ्टों में तैनात किया जाएगा। यह ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। अग्निवीर भर्ती के दौरान सेना के अलावा पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इसके तहत शहर को तीन सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी एक एसीपी को दी गयी है। सेना भर्ती के दौरान शहर और देहात के थानों से 180 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गयी है।

कैंट से रोहता नहर तक का क्षेत्र सेक्टर एक में रखा गया है

अग्निवीर भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों और शहर के लोगों की सुविधा को देखते हुए शहर को तीन सेक्टर में बांटा गया है। कैंट से रोहता नहर तक का क्षेत्र सेक्टर एक में रखा गया है। नंद टाकीज चौराहे से विशाल आइसक्रीम पार्लर तक के क्षेत्र को सेक्टर दो में रखा गया है। जबकि भगवान टाकीज चौराहे से रोहता नहर तक का क्षेत्र सेक्टर तीन में रखा गया है।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी एक एसीपी को दी गयी है। तीनों सेक्टर में 180 पुलिसकर्मियाें की ड्यूटी दो शिफ्ट में लगाई गयी है। हर शिफ्ट में 90 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी।