Move to Jagran APP

Agniveer Bharti 2022: तेज बारिश के बीच भी जोश है हाई, जसराना और किरावली के युवाओं ने भर्ती रैली में दिखाया दम

Agniveer Bharti 2022 आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार तड़के तेज बारिश के बीच युवाओं ने अग्निवीर भर्ती रैली में लगाई दौड़ रविवार को तहसील सदर आगरा के युवाओं को मिलेगा मौका। तीन युवा आज सुबह रैली स्थल के गेट से ही वापस लौट गए।

By amit dixitEdited By: Prateek GuptaPublished: Sat, 08 Oct 2022 08:02 AM (IST)Updated: Sat, 08 Oct 2022 08:02 AM (IST)
Agniveer Bharti 2022: तेज बारिश के बीच भी जोश है हाई, जसराना और किरावली के युवाओं ने भर्ती रैली में दिखाया दम
Agniveer Bharti 2022: आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में देर रात प्रवेश करते युवा।

आगरा, जागरण संवाददाता। तेज बारिश भी युवाओं के जोश को ठंडा नहीं कर सकी है। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से आनंद इंजीनियरिंग कालेज में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में शनिवार को जसराना फिरोजाबाद और किरावली आगरा के युवाओं ने दम दिखाया। शुक्रवार रात डेढ़ बजे युवाओं को प्रवेश दिया गया। वर्षा के बीच युवाओं ने दौड़ लगाई। वहीं रविवार को तहसील सदर आगरा के युवाओं को मौका मिलेगा। ये भर्ती सरकार की सेना में अग्निपथ योजना के तहत चल रही हैं।

loksabha election banner

ये भी पढ़ेंः एक गलती और टूट गया अग्निवीर बनने का सपना

दौड़ में ज्यादातर फेल

सेना भर्ती कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि जसराना और किरावली तहसील के नौ हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 6500 युवा शामिल हुए। सबसे अधिक युवा दौड़ में 70 प्रतिशत फेल हुए। दरअसल साढ़े पांच मिनट में 1.6 किमी की दौड़ पूरी करनी थी। सेना के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बीस सितंबर से रैली शुरू हुई थी। सबसे अधिक युवा दौड़ में फेल हो रहे हैं।

गेट से लौटे तीन युवा

शनिवार सुबह आनंद इंजीनियरिंग कालेज के गेट से पांच युवा लौट गए। इसमें एक युवा जसराना और दो किरावली तहसील के थे। युवाओं ने ऐसा क्यों किया, इसे सेना के अधिकारी भी नहीं समझ पा रहे हैं। जिस तरीके से गेट से युवा लौटे हैं, उसे देखकर तो यही माना जा रहा है कि युवाओं के प्रमाण पत्रों में कमी थी या फिर उनके द्वारा स्टेरायड का प्रयोग किया गया था।

अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल

नौ अक्टूबर, सदर आगरा

दस अक्टूबर, 12 जिलों के डुप्लीकेट पंजीकरण के लिए भर्ती 

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना को लेकर फैलाई जा रहीं कई अफवाह, जानिए- क्‍या है सच्‍चाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.