ऑक्सीजन खत्म होने पर एंबुलेंस को घुमाता रहा चालक
दूसरे सिलिंडर की व्यवस्था करने के बहाने लखनऊ एक्सप्रेस वे वापस ले आया एंबुलेंस
By Edited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 07:30 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 07:31 AM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता: एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने के बाद चालक नवजात के परिजनों को गुमराह करता रहा। दूसरा सिलेंडर लेने के बहाने वह लौट आया। इसके बाद कई जगह घुमाता रहा। शिकोहाबाद के उतरारा निवासी संजीव यादव ने बाइपास रोड पर स्थित अस्पताल के सामने से एंबुलेंस बुक की थी। उसमें अपने नवजात बेटे को लेकर वे सैफई जा रहे थे। ऑक्सीजन की सख्त जरूरत थी, इसलिए उन्होंने पहले ही उससे इसके होने की जानकारी कर ली थी। मगर, लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 15 किमी चलते ही सिलिंडर से ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई। परिजनों ने चालक को इसकी जानकारी दी। ऐसे में चालक ने उनसे कहा कि वह आगरा लौटकर सिलिंडर की व्यवस्था करेगा। तब दोबारा लेकर चलेगा। इस बहाने से वह एंबुलेंस को वापस ले आया। रामबाग फ्लाइओवर पर जाम होने के कारण वह गलत दिशा से पीछे लौटा। इसके बाद सिलिंडर तलाशने के बहाने ही उतरकर भाग गया। नवजात के परिजनों ने पहले तो उसके लौटने का इंतजार किया। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो उन्होंने पुलिस को बुला लिया। संजीव का कहना है कि एंबुलेंस चालक की लापरवाही की वजह से उनके बेटे की मौत हुई है। वे उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। नवजात को बेंस सर्किट में दी जाती है ऑक्सीजन गंभीर नवजात बच्चों को ऑक्सीजन देने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर से बेंस सर्किट जोड़ दिया जाता है। इसके माध्यम से ही निर्धारित मात्रा में नवजात तक ऑक्सीजन पहुंचती है। अगर ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो जाए तो ये फूलना बंद हो जाता है। कुछ देर तक ऑक्सीजन न मिलने पर उसकी मौत हो जाती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें