Move to Jagran APP

Deepawali 2020: सिनेमाघरों के लिए दीपावली लाई ''अच्छे दिन'', आठ माह बाद रिलीज होगी नई फिल्म

Deepawali 2020 सिनेमाघरों के लिए दीपावली लाई अच्छे दिन। 15 नवंबर को सूरज पर मंगल भारी फिल्म रिलीज हो रही है। कामेडी फिल्म होने के चलते इसे अच्छे दर्शक मिलने की उम्मीद है। मनोज वाजपेयी और दिलजीत दोसांझ अभिनीत है फिल्म।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 07:23 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 07:23 AM (IST)
Deepawali 2020: सिनेमाघरों के लिए दीपावली लाई ''अच्छे दिन'', आठ माह बाद रिलीज होगी नई फिल्म
5 नवंबर को सूरज पर मंगल भारी फिल्म रिलीज हो रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना संक्रमण काल में बुरे दौर से गुजर रही सिनेमाघर इंडस्ट्री के लिए दीपावली राहत लेकर आई है। आठ माह बाद सिनेमाघरों में नई फिल्म रिलीज होने वाली है। इससे सिनेमाघर संचालक खुश हैं। 15 नवंबर को सूरज पर मंगल भारी फिल्म रिलीज हो रही है।

loksabha election banner

कोरोना संक्रमण काल में सिनेमाघर सात माह बंद रहे। जब सिनेमाघरों को खोला गया तो पुरानी फिल्में ही चलानी पड़ी। ऐसे में सिनेमाघरों को उम्मीद के मुताबिक दर्शक नहीं मिल पाए। सिनेमाघर संचालक नई फिल्म रिलीज होने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन उन्हें कोई अच्छी खबर नहीं मिल रही थी। मगर, दीपावली से पहले मनोज वाजपेयी और दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की खबर आई। इस खबर से सिनेमाघर संचालकों को राहत मिली है। उन्हें उम्मीद है कि नई फिल्म होने के कारण दीपावली की छुट्टी में लोग सिनेमाघरों में आएंगे। इससे सिनेमाघरों का सन्नाटा भी टूटेगा। कामेडी फिल्म होने के चलते इसे अच्छे दर्शक मिलने की उम्मीद है। श्री सिनेमा के निमित अग्रवाल ने बताया कि आठ माह से सिनेमाघरों में कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। नई फिल्म रिलीज होने से सिनेमाघरों को अच्छे दर्शक मिलेंगे।

कोरोना ने बदल दिया रिलीज का दिन

कोरोना संक्रमण काल में सिनेमा इंडस्ट्री में भी काफी बदलाव आया है। अभी तक सिनेमाघरों में नई फिल्म रिलीज होने का दिन शुक्रवार होता था, लेकिन कोरोना में ये भी बदल गया। सूरज पर मंगल भारी फिल्म रविवार को रिलीज हो रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.