Agra Metro: लक्ष्य 2024, अब जमीन पर उतरने लगी है योजना, शुरु हुए ये कार्य
एडीए उपाध्यक्ष को बनाया गया नोडल अधिकारी। प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन ने जारी किया आदेश। 8379 करोड़ रुपये का है आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट जमीन पर उतरने लगा है। शनिवार को एडीए उपाध्यक्ष शुभ्रा सक्सेना को प्रोजेक्ट का नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन नितिन रमेश गोकर्ण ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आगरा शहर में वर्ष 2024 तक मेट्रो के संचालन का लक्ष्य रखा गया है। इस माह से जमीन का सर्वे शुरू होगा। फतेहाबाद रोड पर मेट्रो का पहला कार्यालय खुलेगा।
इन कार्यों को देखेंगी एडीए उपाध्यक्ष
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट की नोडल अधिकारी और एडीए उपाध्यक्ष भूमि संबंधी प्रकरणों, ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) और पर्यावरण, एएसआइ से एनओसी प्रमुख रूप से शामिल हैं। वहीं मेट्रो के तहत जो भी कार्य होंगे, उनकी जवाबदेही नोडल अधिकारी की होगी।
जुलाई के पहले सप्ताह में लिए जाएंगे मिट्टी के नमूने
आगरा मेट्रो के दो कॉरिडोर होंगे। सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक पहले कॉरिडोर पर मिट्टी के नमूने लेने का काम जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होगा।
फैक्ट फाइल
- पहला कॉरीडोर - सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक : 14 किमी लंबाई, 6.53 किमी एलीवेटेड, 7.64 किमी अंडरग्राउंड
- दूसरा कॉरीडोर- आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक : 16 किमी। यह पूरा ट्रैक एलीवेटेड होगा।
- आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत 8379 करोड़ रुपये है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप