विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लपकों पर दूसरे दिन भी कार्रवाई, 39 गिरफ्तार

By JagranEdited By:
Published: Mon, 30 Oct 2017 12:45 AM (IST)

जासं आगरा: मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस ने ताजनगरी को लपका मुक्त कराने का अभियान चला रखा है। दूसरे ...और पढ़ें

लपकों पर दूसरे दिन भी कार्रवाई, 39 गिरफ्तार
लपकों पर दूसरे दिन भी कार्रवाई, 39 गिरफ्तार

जासं आगरा: मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस ने ताजनगरी को लपका मुक्त कराने का अभियान चला रखा है। दूसरे दिन रविवार को 39 लपकों को गिरफ्तार किया। इनमें आठ के नाबालिग होने के कारण चाइल्ड केयर यूनिट भेजा गया है। जबकि अन्य लपकों को पाबंद किया है।

तत्कालीन आइजी मुथा अशोक जैन ने लपका पर्यटन थाना, ताजगंज, रकाबगंज, सदर, एत्माद्दौला, सिकंदरा और फतेहपुर सीकरी थानों को लपका रजिस्टर बनवाए थे। एक से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर तीन दर्जन से अधिक लपकों के खिलाफ कार्रवाई की थी। उनके जाने के बाद अभियान धीमा हो गया था।

इसी दौरान 22 अक्टूबर को सीकरी में स्विस पर्यटकों पर कुछ युवकों ने हमला करके घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने स्मारकों के आसपास घूमने वाले अराजक तत्वों और लपकों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। रविवार को पर्यटन थाने ने 16, ताजगंज ने 15, रकाबगंज ने छह एवं एत्माद्दौला थाने ने दो लपकों के खिलाफ कार्रवाई की। पर्यटन थाने द्वारा पकड़े गए आठ लपको को नाबालिग होने के कारण उन्हें चाइल्ड केयर यूनिट भेजा गया।