आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, आगे जा रहे ट्रॉला में घुसी कार, दो की मौत Agra News
कार में सवार थे आगरा के आवास विकास कॉलोनी निवासी। मैनपुरी के करहल क्षेत्र में हुआ हादसा।
By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 29 Jun 2019 01:04 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jun 2019 06:46 PM (IST)
आगरा, जेएनएन। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र में एक कार आगे जा रहे ट्रॉला से जा टकराई। हादसे में आगरा के क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज की शिक्षिका पूनम डिकोस्टा और उनके बेटे साहिल की मौत हो गई। जबकि घायल बेटी तनु का सैफई अस्पताल में उपचार चल रहा है।
आगरा के आवास विकास सेक्टर 11 निवासी पूनम डिकोस्टा (50) शुक्रवार को किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ गई थीं।उनके साथ कार में उनका बेटा साहिल (25) और बेटी तनु (22) भी थे। रात में एक्सप्रेस वे पर लौटते समय उनकी कार करहल के पास मीठेपुर गांव के सामने आगे चल रहे ट्राॅला जा घुसी। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को सैफई अस्पताल भेजा गया, जहां पूनम और साहिल ने दम तोड़ दिया। कार को साहिल चला रहा था। मां बेटे के शवों के आगरा पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें