Accident on Agra Lucknow Expressway: दिल्ली से लखनऊ जा रही बोलेनो हादसे का शिकार Agra News
दिल्ली के रहने वाले थे कार सवार। प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त चिकित्सालय में कराए गए भर्ती।
आगरा, जेएनएन। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से लखनऊ जा रही बोलेनो कार खड़े ट्रक में घुस गई। कार सवार दो लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
शनिवार सुबह साउथ एक्सटेंशन, दिल्ली निवासी तरुण पांडेय पुत्र राम उजागर साउथ एक्सटेंशन दिल्ली से तड़के लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। कार चालक शरद मिश्रा पुत्र राधेश्याम निवासी करवर नगर दिल्ली चला रहा था। फीरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हुई और एक्सप्रेस वे के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को मदद कर बाहर निकाला। मौके पर पुलिस ने पहुंच घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके बाद दोनों चले गए।