ABVP: कार्यकर्ता की बाइक सीज करने पर भड़क गए आगरा में एबीवीपी कार्यकर्ता, घेरा थाना
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने देेर रात कमला नगर थाना घेरा। पुलिस द्वारा बाइक सीज होने पर भड़के कार्यकर्ता दारोगा के खिलाफ की जमकर नारेबाजी। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने चालान करके बाइक को छोड़ा।
आगरा, जागरण संवाददाता। कमला नगर थाना पुलिस को बुधवार की रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता की बाइक सीज करना महंगा पड़ गया। इससे आक्रोशित एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर लिया। दारोगा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिससे बैकफुट पर आई पुलिस ने चालान करके बाइक को छोड़ दिया।
कमला नगर थाने के दारोगा जितेंद्र सिंह बुधवार की रात को चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर को रोक लिया। बाइक सवार से नंबर नहीं होने की पूछा तो उसने की कहा कि नई होने के चलते नंबर नहीं है। दारोगा ने बाइक काे चेक किया तो वह कई हजार किलाेमीटर चल चुकी थी। जिस पर दारोगा ने बाइक को सीज कर दिया।
बाइक एबीवीपी कार्यकर्ता की थी। जानकारी होने पर एबीवीपी के दर्जनों कार्यकर्ता कमला नगर थाने पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। एसपी सिटी विकास कुमार मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने दारोगा पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। करीब दो घंटे तक कार्यकर्ता थाने पर जमे रहे। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने बाइक का चालान करके उसे छोड़ दिया। मामले में पुलिस का कहना है कि बाइक किसी मोहित के नाम पर थी। नंबर नहीं लिखे होने के चलते उसे सीज कर दिया गया था। कागज दिखाने पर बाइक का चालान कर दिया गया है।