Move to Jagran APP

आगरा के बाह में घर के बाहर सोते युवक को मारी गोली, हमलावरों की तलाश

भोपे का पुरा निवासी राम सुंदर को मारी गोली। घर के बाहर सो रहा था। हास्पिटल में भर्ती कराया गया युवक। हालत खतरे से बाहर। यूपी 112 के कंट्रोल रूम में सूचना देने पर पीआरवी मौके पर पहुंची। घायल युवक को सीएचसी बाह पर ले गए।

By Nirlosh KumarEdited By: Published: Sat, 30 Oct 2021 02:37 PM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 02:37 PM (IST)
आगरा के बाह में घर के बाहर सोते युवक को मारी गोली, हमलावरों की तलाश
युवक को अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार रात गोली मार दी।

आगरा, जागरण संवाददाता। बाह क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर रात घर के बाहर सो रहे युवक को गोली मार दी गई। युवक को हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

loksabha election banner

खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र के गांव भोपे का पुरा में 48 वर्षीय राम सुंदर शुक्रवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात 12 बजे दो बाइक पर सवार चार लोग वहां पहुंचे। युवक ने बताया कि वे आपस में बात कर रहे थे। आवाज सुनकर राम सुंदर की नींद खुल गई। वह कुछ समझ पाता, तब तक युवकों ने उसको बंदूक से गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर स्वजन और आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों के वहां पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से भाग गए। यूपी 112 के कंट्रोल रूम में सूचना देने पर पीआरवी मौके पर पहुंची। घायल युवक को सीएचसी बाह पर ले गए। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। घायल युवक के स्वजन ने बताया कि उसका दूसरे गांव के किसी व्यक्ति से विवाद चल रहा है। हमले में उन पर भी शक जताया जा रहा है। अभी तक घायल युवक और उसके स्वजन ने घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों के बारे में जानकारी की जा रही है। हमलावरों ने युवक को गोली क्यों मारी? इसकी जानकारी की जा रही है। उसकी किससे रंजिश है? जिन लोगों से रंजिश है वे कहां हैं? इसकी जानकारी की जा रही है। कई लोगों से पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ भी कर चुकी है। इसके बाद भी हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। अब पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी ले रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.