Move to Jagran APP

Rescue operation: 80 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय, 20 फीट था पानी, कुछ इस तरह ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर निकाली गाय

Rescue operation रस्सों में ईंट बांधकर बिना कुएं में घुसे फंसा ली गाय। गाय को बचाने को रेस्क्यू आपरेशन चलाया। चेन कुप्पी से खींच ली। दो घंटे तक चला आपरेशन गोसेवा।ग्रामीणों ने बचा ली कुएं में गिरी गाय की जान।

By Nirlosh KumarEdited By: Published: Mon, 21 Dec 2020 01:38 PM (IST)Updated: Mon, 21 Dec 2020 01:38 PM (IST)
Rescue operation: 80 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय, 20 फीट था पानी, कुछ इस तरह ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर निकाली गाय
गाय को बचाने को रेस्क्यू आपरेशन चलाया।

आगरा, जागरण संवाददाता। फतेहपुर सीकरी के दूरा गांव में एक मंदिर के पास स्थित 80 फीट गहरे कुएं में रविवार को एक गाय अचानक गिर पड़ी। कुएं में 20 फीट पानी बताया जा रहा था। गाय पानी पर ऊपर तैर रही थी। ग्रामीणों काे इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने गाय को बचाने को रेस्क्यू आपरेशन चलाया। गांव में मौजूद संसाधनों की मदद से महज दो घंटे में ही गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अब उसकी सेवा कर रहे हैं।

loksabha election banner

फतेहपुर सीकरी के गांव दूरा में मंदिर के पास 80 फीट गहरे कुएं में रविवार शाम छह बजे अचानक गाय गिर पड़ी। ग्रामीणों को इसकी जानकारी हो गई। वे कुएं के पास पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दे दी। इसके बाद ग्रामीणों ने रेस्क्यू अापरेशन शुरू किया। बोरिंग करने के लिए प्रयोग में आने वाली चेन कुप्पी लाई गई। तीन बल्लियों में चेन कुप्पी बांध दी गई। इसके बाद दो रस्सों में ईंट बांधकर पानी में तैर रही गाय को आगे और पीछे के हिस्से में बांध लिया। इसके बाद चेन कुप्पी की मदद से ग्रामीणों ने गाय को ऊपर खींच लिया। ऊपर आने पर ग्रामीणों ने गाय को पकड़कर कुएं से अलग कर लिया। अगर अधिक समय गाय कुएं में रहती तो सर्दी के कारण उसकी जान जा सकती थी। ग्रामीणों ने जिस तकनीकी से गाय को बाहर निकाला, उसकी आसपास के गांवों में भी चर्चा हो रही है। सभी उनके इस प्रयास काे सराह रहे हैं। रेस्क्यू आपरेशन में मुकेश बाबू, संजय गोयल, मनोज गोयल, गिरीश, विपिन, खेमचंद, शिशुपाल कटारा समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल थे। इनके साथ ही यूपी 112 की टीम भी शामिल रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.