Move to Jagran APP

Third Rail Track: 600 कराेड़ रुपये से आगरा रेल मंडल में तीसरी लाइन का काम पकडे़गा रफ्तार

रेल बजट में तीसरी रेल लाइन के अलावा आगरा रेल मंडल की अन्‍य परियोजनों के लिए भी धन आवंटित किया गया है। इनमें भांडई फ्लाई ओवर- इटावा डाउन रेल लाइन आगरा फोर्ट से यमुना ब्रिज के बीच बन रहे नए पुल तीसरी और चौथी रेल लाइन शामिल हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 11:58 AM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 11:58 AM (IST)
Third Rail Track: 600 कराेड़ रुपये से आगरा रेल मंडल में तीसरी लाइन का काम पकडे़गा रफ्तार
रेल बजट में इस बार आगरा रेल मंडल की कई परियोजनाओं के लिए धनराशि आवंटित हुई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा रेल मंडल में चल रही अलग-अलग परियोजनाओं को अब रफ्तार मिलेगी। रेल बजट में इन परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है। भांडई फ्लाई ओवर- इटावा डाउन रेल लाइन, आगरा फोर्ट से यमुना ब्रिज के बीच बन रहे नए पुल, तीसरी और चौथी रेल लाइन के लिए बजट स्वीकृत हुआ है।

loksabha election banner

एक फरवरी को वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए रेल बजट में आगरा रेल मंडल की कई बड़ी परियोजनाओं के लिए धन स्वीकृत किया गया है। रेल बजट में आगरा मंडल में सबसे अधिक धन मथुरा से आगरा होते हुए झांसी तक बिछाई जा रही तीसरी रेल लाइन के लिए आया है। आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि तीसरी रेल लाइन के लिएउ 600 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके साथ आगरा फोर्ट से यमुना ब्रिज के बीच दूसरी रेल लाइन के लिए बनाए जा रहे पुल के लिए बजट में 10 करोड़ रुपये मिले हैं। 2.11 किमी लंबे प्रोजेक्ट की कुल लागत 108 करोड़ रुपये है। इसके अलावा रेल बजट में आगरा रेल मंडल में पलवल से मथुरा के बीच चल रहे चौथी रेल लाइन के काम के लिए भी धन स्वीकृत हुआ है। 80 किमी लंबी परियोजना के लिए 144 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा भांडई फ्लाई ओवर - इटावा रेल सेक्शन में डाउन रेल लाइन के लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। डाउन रेल लाइन की परियोजना की कुल लागत 187 करोड़ रुपये है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.