Agra Covid-19 Vaccine Center List: आगरा में आज 228 केंद्रों पर लगाई जा रहीं वैक्सीन की 27 हजार डोज
Agra Covid-19 Vaccine Center List शहर में 110 और देहात में 118 केंद्र बनाए गए। केंद्र पर भी किया जाएगा पंजीकरण स्पेशल बूथ भी बनाए गए। एसएन मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य केंद्र जीवनीमंडी मोती महल बुंदूकटरा शाहगंज प्रथम और विभव नगर पर कोवैक्सीन लगेगी।
आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना वैक्सीन के लिए सोमवार को 228 केंद्र बनाए गए हैं। शहर में 110 और देहात के 118 केंद्रों पर लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। केंद्र पर भी पंजीकरण किया जाएगा, सुबह 10 से शाम चार बजे तक केंद्रों पर वैक्सीन लगेगी। अब वैक्सीन की 47 हजार डोज उपलब्ध हैं। इसमें से 19 हजार डोज कोविशील्ड की हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा एसके वर्मन ने बताया कि हर केंद्र पर 50 फीसद वैक्सीन अप्वाइंटमेंट बुक कराने वाले लोगों को लगाई जाएगी। 50 फीसद लोगों को केंद्र पर पंजीकरण करने के बाद वैक्सीन लगेगी। आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आइडी कार्ड लेकर अपने नजदीक के केंद्र पर जा सकते हैं। केंद्र पर ही पंजीकरण किया जाएगा और वैक्सीन लगाई जाएगी।
मंगलवार तक के स्लाट बुक
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए रविवार सुबह 10 बजे कोविन एप पर स्लाट खोले गए। 18 से 44 और 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए अलग अलग स्लाट खुले। सोमवार और मंगलवार के लिए शहर और देहात के केंद्रों पर लोगों ने अपने अप्वाइंटमेंट बुक करा लिए।
इन केंद्रों पर लगेगी कोवैक्सीन
एसएन मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य केंद्र जीवनीमंडी, मोती महल, बुंदूकटरा, शाहगंज प्रथम और विभव नगर पर कोवैक्सीन लगेगी। इसके अलावा अन्य केंद्रों पर कोविशील्ड लगाई जाएगी।