Move to Jagran APP

CM Yogi Adityanath का निर्देश, चला अभियान तो आगरा में पकड़े गए 26 वाहन, 50 हजार की वसूली की उम्मीद

मुख्यमंत्री के निर्देश पर ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ चलाया गया अभियान। सबसे ज्यादा मामले परचून लदे वाहनों के लगातार जारी रहेगा अभियान। पकड़े गए वाहनों में सबसे ज्यादा वाहन परचून का सामान लदे हैं जबकि शेष पर रेडीमेड गारमेंट मैटल स्कैप इलेक्ट्रानिक गुड्स आटो पार्ट्स इलेक्ट्रिकल्स गुड्स आदि सामान लोड था।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 12:07 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 12:07 PM (IST)
CM Yogi Adityanath का निर्देश, चला अभियान तो आगरा में पकड़े गए 26 वाहन, 50 हजार की वसूली की उम्मीद
यमुना एक्सप्रेस वे और दक्षिणी बाइपास पर पर विशेष अभियान चलाकर जांच में 26 वाहनों को पकड़ा

आगरा, जागरण संवाददाता। कर चोर (करापवंचक) ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ राज्य कर टीम लगातार अभियान चला रही है। शनिवार को टीम ने यमुना एक्सप्रेस वे और दक्षिणी बाइपास पर पर विशेष अभियान चलाकर जांच में 26 वाहनों को पकड़ा, उनसे करीब 50 लाख से अधिक का जुर्माना वसूलने की उम्मीद जताई जा रही है।

loksabha election banner

वाहनों के ई-वे बिल आदि की जांच में करापवंचन की आशंका के बाद टीमें उन्हें पकड़कर जयपुर हाउस स्थित कार्यालय ले आयी हैं। अब इनमें लदे माल का भौतिक सत्यापन कराकर मूल्यांकन के आधार पर जुर्माना व अर्थदंड वसूला जाएगा।

परचून के वाहन सबसे ज्यादा

संयुक्त आयुक्त एनके पाल ने बताया कि पकड़े गए 26 वाहनों में सबसे ज्यादा वाहन परचून का सामान लदे हैं, जबकि शेष पर रेडीमेड गारमेंट, मैटल स्कैप, इलेक्ट्रानिक गुड्स, आटो पार्ट्स, इलेक्ट्रिकल्स गुड्स आदि सामान लोड था। इस अभियान में लगातार सफलता मिल रही है, इसलिए इस आगे भी चलाया जाएगा।

चल रहा है विशेष अभियान

यह विशेष अभियान मुख्यमंत्री के निर्देश पर कर चोरी रोकने को रोस्टर आधार चलाया जा रहा है, जिसमें आगरा जोन के अपर आयुक्त ग्रेड वन अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन और संयुक्त आयुक्त केएन पाल व रवि शेखर के नेतृत्व में सभी 10 सचल टीमों के साथ 24 घंटे चेकिंग कर रही हैं। अब तक करीब 3900 से अधिक वाहनों को जांचा गया, जिनमें से 165 वाहन करापवंचन में पकड़े गए। करीब छह करोड़ का माल सीज कर दो करोड़ 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई में सचल दल इकाई प्रभारी सहायक आयुक्त अमित कुमार सिंह, आशुतोष कुमार, मनोज कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह, विकास मिश्रा, प्रशांत सिंह, आलोक रंजन व राजेश चौधरी शामिल थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.