Move to Jagran APP

Christmas Celebration: कैरोल सिंगिंग के साथ क्रिसमस महापर्व की तैयारी आगरा में शुरू, जानिए क्या होगा खास

Christmas Celebration छावनी स्थित हैवलाक मैथोडिस्ट चर्च में हुई गीत संध्या। घरों में की जा रही हैं क्रिसमस की तैयारियां। समारोह में सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च प्रथम हास्पिटल रोड स्थित सेंट जोंस चर्च द्वितीय और सेंट पैट्रिक्स चर्च तृतीय और सिकंदरा चर्च चौथे स्थान पर रहा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 08:59 AM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 08:59 AM (IST)
Christmas Celebration: कैरोल सिंगिंग के साथ क्रिसमस महापर्व की तैयारी आगरा में शुरू, जानिए क्या होगा खास
छावनी स्थित हैवलाक मैथोडिस्ट चर्च में हुई गीत संध्या।

आगरा, जागरण संवाददाता। ईसाई पंचांग (कैलेंडर) के नववर्ष से पहले शहर में प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव क्रिसमस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई है। कैरोल सिंगिंग आयोजन भी किए जा रहे हैं।

loksabha election banner

छावनी स्थित ऐतिहासिक हैवलाक मैथोडिस्ट चर्च में यूथ फैलोशिप ने हेलो दिसंबर कैरोल गीत संध्या का आयोजन किया। इसमें विभिन्न गिरजाघरों की गीत मंडलियों ने हिस्सा लेकर एकल, युगल व सामूहिक गीत गाए। समारोह में सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च प्रथम, हास्पिटल रोड स्थित सेंट जोंस चर्च द्वितीय और सेंट पैट्रिक्स चर्च तृतीय और सिकंदरा चर्च चौथे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि मेथोडिस्ट चर्च के जिला इंचार्ज पादरी पंकज सिंह थे। पादरी हैरिस लाल की प्रार्थना से शुरूआत कराई। विशिष्ट अतिथि मुस्तफा क्वार्टर चौकी प्रभारी तेजवीर सिंह, पादरी विनय प्रकाश व फादर मून लाजरस थे। फैलोशिप अध्यक्ष महिमा लाल, माइकल जान, दीपिका औटो, पल्लवी कंफर्ट, रूबी कंफर्ट, रोबिन सिंह, लारेंस मसीह, प्रवीण मिश्रा, डेनिस सिल्वेरा का सहयोग रहा।

तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

वहीं गिरजाघरों में पुरोहित क्रिसमस की आध्यात्मिक तैयारी पर जोर दे रहे हैं। वह मसीही समाज से दान-दक्षिणा, त्याग-तपस्या आदि को प्राथमिकता देने की अपील कर रहे हैं। कैरोल सिंगिंग (क्रिसमस गीत), सितारे, गोशाला और क्रिसमस ट्री बनाए जा रहे हैं। आगरा महाधर्मप्रांत के आध्यात्मिक निर्देशक फादर मून लाजरस ने बताया कि मसीही समाज ईसा मसीह के दो आगमन के बीच निवास कर रहा हैं। पहला आज से दो हजार वर्ष पूर्व का है, जब वह इतिहास में जन्मे और दूसरा संसार के अंतिम दिन, जब उनका पुनरागमन होगा।

निकाली क्रिसमस बाइक-कार रैली

ईसाई आगमन काल व क्रिसमस माह पर्व की शुरुआत बुधवार से हो गई। इस मौके पर क्रिसमस बाइक और कार रैली निकाली गई। इसमें आकर्षण झांकी, बाइक, कार ने सभी का ध्यान खींचा।

रैली सेंट पार्ल्स चर्च रोड से सूरसदन, सेंट पीटर्स कालेज, हरीपर्वत, एमजी रोड, सेंट जोंस कालेज, सेंट्रल मैयोडिस्ट चर्च कलक्ट्रेट होते हुए साईं का तकिया स्थित बैप्टिस्ट स्कूल पर पहुंचकर संपन्न हुई। संचालन डा. अमित नेल्सन और नेतृत्व एलेक्सजेंडर इम्मानुएल ने किया। रैली का उद्घाटन प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने किया।शुरूआत प्रार्थना रेन्ह हेरी सिंह द्वारा की गई। पवित्र शास्त्र बाइबल से लूका रेव्ह रिची डेविड ने पढ़ा। रेव्ह डोमनिक, मनी थोमस, पंकज परिहार, महेश चंद्र ने चाय, काफी और केक वितरित किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.