Move to Jagran APP

Dengue Fever Symptoms: फीरोजाबाद, मथुरा व आगरा में फैला डेंगू का खतरनाक डी-2 स्ट्रेन, जानिए- इस वायरस के लक्षण

Dengue Fever Symptoms यूपी के फीरोजाबाद मथुरा और आगरा में डेंगू का खतरनाक डी-2 स्ट्रेन पाया गया है। आइसीएमआर के महानिदेशक डा. बलराम भार्गव ने गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अधिकांश मौतें डी-2 स्ट्रेन के कारण ही हुई हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 02:13 PM (IST)
Dengue Fever Symptoms: फीरोजाबाद, मथुरा व आगरा में फैला डेंगू का खतरनाक डी-2 स्ट्रेन, जानिए- इस वायरस के लक्षण
उत्तर प्रदेश के फीरोजाबाद, मथुरा और आगरा जिले में डेंगू का प्रकोप।

आगरा, जेएनएन। Dengue Fever D 2 Strain Symptoms: उत्तर प्रदेश के फीरोजाबाद और मथुरा ही नहीं, आगरा जिले में भी डेंगू का प्रकोप है। तीनों जिलों में डेंगू का खतरनाक डी-2 स्ट्रेन पाया गया है। भारतीय आयुॢवज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के महानिदेशक डा. बलराम भार्गव ने गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अधिकांश मौतें डी-2 स्ट्रेन के कारण ही हुई हैं। वहीं, पूरे ब्रज में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में चार जिलों में 14 लोगों की मृत्यु हो गई। अब तक कुल 171 लोगों की जान जा चुकी है।

loksabha election banner

लखनऊ किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की जांच में फीरोजाबाद में डेंगू के प्रकोप की पुष्टि हो गई थी, लेकिन स्ट्रेन को लेकर असमंजस था। नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की पांच सदस्यीय टीम तीन सिंतबर को फीरोजाबाद आई थी, इसके तीन विशेषज्ञ आठ सितंबर को लौट गए। टीम ने मच्छरों का पैटर्न जानने के साथ ही रोगियों के नमूने भी लिए थे। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक फीरोजाबाद के मेडिकल कालेज और अन्य सरकारी अस्पतालों में डेंगू और वायरल बुखार से कुल 55 लोगों की मौत हो चुकी है। आइसीएमआर के महानिदेशक ने बचाव पर जोर दिया है।

स्ट्रेन के बारे में जानिए : डेंगू वायरस सीरोटाइप-2 (डी-2) को सबसे अधिक विषाणुजनित स्ट्रेन के रूप में जाना जाता है। एसएन मेडिकल कालेज, आगरा के माइक्रोबायोलाजी विभाग के अध्यक्ष डा. अंकुर गोयल ने बताया कि डेंगू वायरल के चार सीरोटाइप हैं। डीईएनवी (डी) 1, 2, 3 और 4। डी-1 और 4 में तेज बुखार, प्लेटलेट काउंट कम होना और शरीर में दर्द होता है। डी-2 में तेज बुखार के साथ इंटरनल ब्लीडिंग होने पर शरीर पर चकत्ते पड़ सकते हैं। डी-3 में डेंगू हैमरेजिक फीवर में ब्लीडिंग (नाक, पेट, दिमाग, मसूड़े से रक्तस्राव) होने लगती है। प्लेटलेट काउंट कम हो जाता है। गुर्दा सहित शरीर के अन्य अंग प्रभावित होने लगते हैं और मौत भी हो जाती है।

जागरण ने जताई थी आशंका : दैनिक जागरण ने फीरोजाबाद के रोगियों के लक्षण के आधार पर जानकारों से बात की। उन्होंने डी-2 या डी-3 स्ट्रेन का प्रकोप होने की आशंका जताई थी। इसके 48 घंटे ज्यादा खतरनाक होते हैं।

कासगंज में भी बिगड़े हालात, छह की मौत : फीरोजाबाद के बाद अब कासगंज में भी हालात बिगड़ रहे हैं। गुरुवार को यहां आधा दर्जन मरीजों ने दम तोड़ दिया। बुखार से यहां 18 मौत हो चुकी हैं। फीरोजाबाद में भी हाहाकार मचा हुआ है। गुरुवार को दो बच्चों सहित पांच मरीजों ने दम तोड़ दिया। मैनपुरी में भी तीन मौत हुई हैं, एटा में भी एक रोगी की मृत्यु हुई है।

फीरोजाबाद के नगर स्वास्थ्य अधिकारी निलंबित : शासन ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया है। उन पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप है। तीन दिन पूर्व डीएम चंद्रविजय सिंह ने उनसे चार्ज छीन लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.