Move to Jagran APP

Flight from Agra: ताजनगरी में पटरी पर नहीं आ रही हवाई उड़ान, एक− एक कर बंद हो रहीं फ्लाइट

Flight from Agra एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फरवरी 2020 की तुलना में इस साल फरवरी में 76 फीसद कम उड़ानें आईं। पिछले साल भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए फरवरी से ही सरकार ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया था।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 01:28 PM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 01:28 PM (IST)
Flight from Agra: ताजनगरी में पटरी पर नहीं आ रही हवाई उड़ान, एक− एक कर बंद हो रहीं फ्लाइट
तमाम कोशिशों के बाद भी ताजनगरी में हवाई सेवा सुचारु नहीं हो पा रही। प्रतीकात्मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में हवाई सेवा पटरी पर नहीं आ पा रही। मुंबई और अहमदाबाद फ्लाइट एक महीने में ही बंद हो गईं। बीते फरवरी में भी काफी कम उड़ानें रहीं। हाल ही में जारी एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2020 की तुलना में इस साल फरवरी में 76 फीसद कम उड़ानें आईं।

loksabha election banner

पिछले साल भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए फरवरी से ही सरकार ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया था। तमाम प्रतिबंध लगाए गए थे। इसके बावजूद फरवरी 2020 में आगरा में 50 फ्लाइटें आई थीं। जबकि इस साल फरवरी में ज्यादा पाबंदियां नहीं थीं। इसके बावजूद इस साल फरवरी में सिर्फ 12 ही फ्लाइटें आईं। इनमें सिर्फ 314 यात्रियों ने ही सफर तय किया। जबकि फरवरी 2020 में 839 यात्री आए थे। तमाम कोशिशों के बाद भी ताजनगरी में हवाई सेवा सुचारु नहीं हो पा रही। जनवरी में गोवा-आगरा-दिल्ली उड़ान शुरू हुई थी। यह फ्लाइट भी एक महीने सुचारु नहीं हो सकी। शुरुआत में इस फ्लाइट से काफी यात्रियों ने सफर किया। इसके बावजूद एयर इंडिया ने अपनी फ्लाइट को बंद कर दिया। बीते 28-29 मार्च से भोपाल, बेंगलुरु, अहमदाबाद और मुंबई के लिए फ्लाइटें शुरू हुई थीं। इनमें से अहमदाबाद और मुंबई हवाई सेवा बंद हो गई है। इन दोनों रूटों पर शुरू हुई उड़ान एक महीने भी संचालत नहीं हो सकी। वर्तमान में सिर्फ भोपाल और बेंगलुरु के लिए ही आगरा से सीधी फ्लाइट है। बेंगलुरु फ्लाइट हिट चल रही है। जबकि भोपाल फ्लाइट में यात्रियों का टोटा है। ऐसे में यह फ्लाइट भी किसी भी दिन बंद हो सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.