Move to Jagran APP

Bus for Migrant: आगरा की बसें दिल्ली से विभिन्न रूट के लिए भर रही सवारियां

Bus for Migrant लाकडाउन की आशंका से घर लौट रहे हैं श्रमिक। आइएसबीटी पहुंचने वाले सर्वाधिक यात्री पूर्वांचल जाने वाले। परिसर में लगी कोविड डेस्क पर यात्रियों को जांच के लिए रोका जा रहा है तो अधिकतर बिना सुने आगे बढ़ जा रहे हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 21 Apr 2021 03:28 PM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 03:28 PM (IST)
Bus for Migrant: आगरा की बसें दिल्ली से विभिन्न रूट के लिए भर रही सवारियां
आइएसबीटी पहुंचने वाले सर्वाधिक यात्री पूर्वांचल जाने वाले।

आगरा, जागरण संवाददाता। काेरोना संक्रमण के कारण बढ़ती सख्ती और दिल्ली में लाकडाउन के बाद श्रमिकों ने पलायन शुरू कर दिया है। कोशांबी, सराय काले खां, आनंद विहार पर भीड़ उमड़ रही है। इसके लिए आगरा से प्रतिदिन 150 से अधिक बसें जा रही हैं। इसमें से अधिकतर बसें तो खाली ही सवारियां भरने पहुंच रही हैं। वहां से उप्र के विभिन्न रूट पर यात्रियों को लेकर रवाना हो रही हैं। बुधवार दोपहर को आइएसबीटी पर आगरा और आस-पास के श्रमिकों को लेकर आई बस में सर्वाधिक सवारियां बेबर, मैनपुरी की थीं। वहीं आगरा से जाने वाले यात्रियों में सर्वाधिक यात्री पूर्वांचल के हैं।

loksabha election banner

आइएसबीटी पर मंगलवार सुबह से ही दर्जनाें श्रमिक पूरे परिवार और सामान के साथ पूर्वांचल और दूसरे जिलों में जाने के लिए पहुंचे। परिसर में लगी कोविड डेस्क पर यात्रियों को जांच के लिए रोका जा रहा है, तो अधिकतर बिना सुने आगे बढ़ जा रहे हैं। श्रमिकों में से कुछ ने साफी को मास्क बना रखा है, तो कुछ बिना मास्क के ही पहुंच रहे हैं। जैसे ही विभिन्न रूट पर जाने के लिए बस लगती हैं, जिले का नाम सुनकर उस ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ सवार हो जाती हैं। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा है। आइएसबीटी पर तैनात स्टाफ यात्रियों को दूसरी बस लगने तक इंतजार करने को कहा, तो कोई सुनने को तैयार नहीं था। कानपुर जाने को परिवार सहित पहुंचे सुखवीर ने बताया कि पुलिस सात बजे के बाद ठेल लगाने नहीं देती है। संक्रमण के कारण लोग चाट खाने कम आ रहे हैं। लाकडाउन लगा तो सब कुछ प्रभावित हो जाएगा, इसलिए गांव जा रहे हैं। गोरखपुर जा रहे मुकेश ने बताया कि वे मजदूरी करते हैं। होली के बाद से काम नहीं मिला है, इसलिए घर जा रहे हैं। आइएसबीटी प्रभारी चंद्रहंस ने बताया कि दिल्ली से विभिन्न रूट पर सवारियां लेकर जाने के लिए बसें भेजी गई हैं। आइएसबीटी पर सर्वाधिक पूर्वांचल जाने के लिए यात्रियों की भीड़ आ रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.